Published By: Mona Dixit | Published: Jun 27, 2023, 05:57 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी खर्च करके कई कॉस्मेटिक आइटम पाने का मौका मिलता है। हालांकि, डायमंड असली के पैसों से आते हैं। इस कारण गेमर्स हमेशा ऐसे मौकों की तलाश में रहते हैं, जहां उन्हें फ्री में ये आइटम पाने का मौका मिलता है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena ने हाल में नया Coastal Guardian Bundle पेश किया है। यह हाल में Knockout इवेंट में रिवॉर्ड के तौर पर लॉन्च किया गया था। प्लेयर्स इसे अभी बहुत काम डायमंड में पा सकते हैं। आइये, जानें कैसे। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
नॉकआउट इवेंट में प्लेयर्स को डायमंड खर्च करके स्पिन करना होता है। स्पिन करने वाले पर गेमर्स को रिवॉर्ड मिलेगा। हर स्पिन पर एक अलग और रेंडम आइटम दिया जाएगा। Free Fire MAX Knockout इवेंट 26 जून से गेम में लाइव हो गया है और 3 जुलाई तक चलेगा। इसमें वे स्पिन खर्च करके Coastal Guardian Bundle पा सकते हैं। इसके अलावा भी कई आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन
हर स्पिन पर प्लेयर को एक नया आइटम मिलेगा। स्पिन की कीमत हर स्पिन के साथ-साथ बढ़ती जाएगी। पहले स्पिन की कीमत 9 डायमंड, दूसरा स्पिन की कीमत 19 डायमंड, तीसरे स्पिन की कीमत 49 डायमंड, चौथे स्पिन की कीमत 99 और पांचवें स्पिन की कीमत 399 डायमंड है। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
इस तरह आप शानदार रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इसके अलावा, भी गेम में कई इवेंट चल रहे हैं, जिनसे एक से एक अच्छे आइटम पाए जा सकते हैं।