Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Dec 30, 2023, 04:42 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में नया फेडेड व्हील आ गया है। इसमें प्लेयर्स को कई कॉस्मेटिक आइटम पाने का मौका मिल रहा है। प्लेयर्स रिवॉर्ड के तौर पर एक से एक अच्छे आइटम अपने नाम कर सकते हैं। लेटेस्ट फेडेड व्हील में गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर Bizon के लिए यूनिक गन स्किन मिल रही है। यह फेडेड व्हील गेम में शुरू हो चुका है और कई दिनों तक चलेगा। प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। Bizon skin के अलावा इस फेडेड व्हील से प्लेयर्स वेपन लूट बॉक्स और म्यूजिक क्यूब फ्रैगमेंट जैसे आइटम्स पा सकते हैं। आइये, इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
फ्री फायर मैक्स में नया Bizon फेडेड व्हील 28 दिसंबर, 2023 को ही लाइव हो गया है। यह पूरे एक हफ्ते के लिए गेम में रहेगा। हर फेडेड व्हील की तरह इसमें भी प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा। बता दें कि स्पिन के लिए डायमंड खर्च करनमे पड़ते हैं, जो कि इन-गेम करेंसी है। हालांकि, यह इन-गेम स्टोर से आइटम खरीदने की अपेक्षा बहुत किफायती है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
फेडेड व्हील में स्पिन करने से पहले प्लेयर्स को प्राइज पूल में से उन आइटम्स को हटाना होगा, जिन्हें वे पाना नहीं चाहते हैं। उसके बाद डायमंड खर्च करके स्पिन करें। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
आप इन आइटम्स को कुल आठ स्पिन में पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर स्पिन की कीमत बढ़ती जाती है।
लक रॉयल कम डायमंड खर्च करके रिवॉर्ड पाने का अच्छा मौका है। प्लेयर्स को इसे शानदार मौके को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।