Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 08, 2025, 10:50 AM (IST)
Garena Free Fire MAX में एक नया Dark Royale आ गया है। इस इवेंट में गेमर्स को गन स्किन जैसे धमाकेदार रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। गन स्किन के अलावा वे बंडल भी पा सकते हैं। बता दें कि यह एक लक रॉयल है। इसका मतलब है कि गेमर्स को स्पिन करके रिवॉर्ड पाना होगा। गेमर्स बहुत ही कं डायमंड खर्च करके कई कॉस्मेटिक आइटम अपने नाम कर सकते हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
Garena Free Fire MAX में एक नया लक रॉयल Dark Royale आज यानी 8 अप्रैल, 2025 से शुरू हो गया है। यह अगले 11 दिनों के लिए गेम में लाइव है। इसमें प्लेयर्स को स्पिन करने पर प्राइज पूल में से एक रेंडम प्राइज मिलेगा। प्राइज पूल और स्पिन कीमत नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन
प्लेयर्स के पास बेहतरीन कॉस्मेटिक आइटम पाने का यह शानदार मैका है। उन्हें यह अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। प्लेयर्स इन आइटम्स के साथ अपने गेम को मजेदार भी बना सकते हैं। साथ ही, उन्हें जीतने में भी काफी मदद मिलती है। इस तरह के और भी इवेंट गेम में लाइव है। प्लेयर्स आसान से टास्क करके एक से एक अच्छे रिवॉर्ड पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू