Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 14, 2024, 09:25 AM (IST)
Free Fire MAX में एक नया लक रॉयल आया है। इस लक रॉयल में प्लेयर्स को गन स्किन जैसे आइटम मिल रहे हैं। Free Fire MAX Aurora Royale कई दिनों के लिए गेम में आया है। इसके जरिए रिवॉर्ड हासिल करने के लिए गेमर्स को स्पिन करना होगा। हर स्पिन पर उन्हें प्राइज लिस्ट में एक रेंडम रिवॉर्ड मिलेगा। स्पिन करने के लिए डायमंड की जरूरत होगी। हालांकि, गेमर्स कम डायमंड में एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Free Fire MAX Aurora Royale लाइव हो गया है। यह अगले 6 दिन 19 घंटो तक गेम में लाइव रहेगा। प्लेयर्स के पास स्पिन करके रिवॉर्ड के तौर पर ढेरों आइटम पाने के लिए पर्याप्त समय है। गेमर्स को इस इवेंट में कई आइटम मिल रहे हैं। ग्रैंड और अन्य प्राइज की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
Free Fire MAX में लक रॉयल के जरिए आइटम पाने के लिए स्पिन करना होगा। स्पिन की कीमत की बात करें तो एक स्पिन के लिए 15 डायमंड खर्च करने होंगे। वहीं, 10+1 स्पिन की कीमत 150 डायमंड है। इस तरह गेमर्स कई दमदार आइटम रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं। गेमर्स को यह मौका अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू