Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jun 23, 2025, 01:26 PM (IST)
AI
Free Fire Max OB50 Update: फ्री फायर मैक्स गेम डेवलपर कंपनी हर 2 महीने बाद गेम के लिए लेटेस्ट अपडेट रिलीज करती है। OB49 Update अब अपने आखिरी चरम पर है। अगले महीने कंपनी फ्री फायर मैक्स के लिए नया अपडटे OB50 रिलीज करने वाली है। वहीं, अब इस अपडेट से जुड़ी लीक्स सामने आने लगी है। लेटेस्ट लीक में OB50 अपडेट की रिलीज डेट सामने आई है। साथ ही कहा गया है कि इस अपडेट को Naruto Chapter Two कॉलेब के साथ पेश किया जाएगा। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें, तो Free Fire Max OB50 अपडेट 30 जुलाई 2025 को रिलीज किया जाएगा। प्लेयर्स इस अपडेट को सुबह 9.30 बजे से ही अपने फोन में इंस्टॉल कर सकेंगे। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
Free Fire Max OB50 अपडेट के साथ गेम में Naruto Chapter Two लक रॉयल इवेंट लाइव किया जाएगा, जिसकी जानकारी लीक में सामने आई है। इस इवेंट में Minato को फीचर किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, फ्री फायर मैक्स गेम में इसी साल जनवरी महीने में Naruto Royale: The Nine Tails इवेंट को लाइव किया गया था। उसी समय सामने आया था कि गेम डेवलपर कंपनी इस इवेंट को गेम में दो चैप्टर में लेकर आने वाली है। पहला चैप्टर जनवरी में रिवील हो चुका है। वहीं, अब इसका दूसरा चैप्टर OB50 अपडेट के साथ जुलाई महीने में रिवील होगा। और पढें: BGMI 4.5 अपडेट: इस बार गेम में होगा Naruto एनीमे के थीम वाला मैप, जानिए कब से शुरू होगा कोलैबोरेशन
OB50 अपडेट के बाद गेम में Naruto चैप्टर टू थीम के इमोट्स रिलीज किए जा सकते हैं। फिलहाल, इन इमोट्स के इन-गेम नाम रिवील नहीं हुए हैं।
लीक रिपोर्ट की मानें, तो इवेंट के जरिए गेम में Flying Thunder Resurrection, Final Flash of Yellow, Forehead Tap Promise, Will of Fire और Proud Shinobi Father नाम के इमोट्स को शामिल किया जा सकता है।