Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Oct 11, 2024, 09:46 AM (IST)
Free Fire MAX में Warm Up Diwali इवेंट लाइव हो गया है। दिवाली पर लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में दिवाली के मौका पर कई इवेंट आने वाले हैं। डेवलपर Garena ने दिवाली से पहले ही एक खास इवेंट पेश किया है। इसमें प्लेयर्स को दिवाली एक्सक्लूसिव बैनर मिल रहा है। इसके अलावा, गेमर्स वेपन लूट क्रेट भी पा सकते हैं। इवेंट की खास बात है कि प्लेयर्स को डायमंड खर्च नहीं करने होंगे। वे बस कुछ आसान से टास्क पूरे करके आइटम अपने नाम कर सकते हैं। इस इवेंट डिटेल के लिए आगे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
फ्री फायर मैक्स में Warm Up Diwali इवेंट 11 अक्टूबर, 2024 यानी आज से शुरू हो गया है। यह 17 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को कई धमाल आइटम मिलेंगे। हर एक आइटम पाने के लिए प्लेयर्स को अलग-अलग टास्क करने होंगे, जो कि बहुत आसान है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
गेमर्स के लिए यह टास्क पूरा करना बहुत आसान है। वे आसानी से फ्री में धमाल आइटम अपने नाम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim