comscore

Free Fire MAX में तेजी से बढ़ेगा Win Rate, खेलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

Free Fire MAX में विन रेट आपके लेवल को दिखाता है। इससे पता चलता है कि प्लेयर गेम जीत सकता है या नहीं। इसे बढ़ाने के लिए नीचे कुछ टिप्स बताए गए हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 10, 2024, 08:30 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX बैटल रॉयल कैटेगरी के सबसे शानदार गेम्स में से एक है। इस गेम में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है। इसका स्टेटस सिस्टम भी कमाल का है, जो प्लेयर के स्टेट दिखाता है। इसमें विन रेट भी है। इससे खिलाड़ी के स्किल लेवल और उसके गेमप्ले को आंका जा सकता है। बढ़े हुए विन रेट से पता चलता है कि प्लेयर ज्यादातर मैच जीताने में सक्षम है। हालांकि, इसे बढ़ाना बिल्कुल भी आसान नहीं है। हम इस गेमिंग रिपोर्ट में कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे विन रेट (Win Rate) को बढ़ाया जा सकेगा। news और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips

Free Fire MAX Tips

कैरेक्टर और पेट

फ्री फायर मैक्स में 30 से ज्यादा कैरेक्टर और पेट हैं, जो अलग-अलग पावर के साथ आते हैं। इनका उपयोग करके आप विरोधी को धूल चटा सकते हैं। इसलिए इन दोनों आइटम को जरूर उपयोग करें। इससे जीतने में सहायता मिलेगी और विन रेट भी बढ़ने लगेगा। news और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

वेपन

सही वेपन कॉम्बिनेशन फ्री फायर मैक्स में जीत सुनिश्चित करता है। हमें हमेशा यह बात ध्यान रखनी है कि जब भी हम गेम में लैंड करें, तो क्लोज व मिड रेंज की फाइट के लिए असॉल्ट राइफल और लॉन्ग रेंज के लिए Sniper राइफल जरूर कलेक्ट करें। इससे सर्वाइव करने में मदद मिलेगी और किल निकालने में आसानी होगी, जिससे विन रेट बढ़ जाएगा। news और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips

लूट

गरेना फ्री फायर मैक्स में कई लोकेशन हैं, जहां अच्छी लूट नहीं मिलती है। इसके परिणामस्वरूप गेम में बने रहने में परेशानी होती है और जल्दी नॉक आउट हो जाते हैं, जिससे विन रेट गिरने लगता है। इस स्थिति से बचने के लिए मैप में उन लोकेशन पर लैंड करें, जहां बढ़िया लूट मिलती है। इससे गेम में सर्वाइव करने के साथ दुश्मन को मार गिरा सकेंगे। इसके साथ ही आपका विन रेट भी बढ़ेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

टीम

विन रेट बढ़ाने के लिए टीम के साथ मिलकर खेलना बहुत जरूरी है। इससे आपको समय पर मदद और लूट मिलेगी। आप मुश्किल समय में अपने टीममेट्स की मदद करके जीत अपने नाम कर सकते हैं।