Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 19, 2025, 09:02 PM (IST)
Free Fire Max में अपने शानदार ग्राफिक्स और गेमप्ले के लिए जाना जाता है। इस गेम में दुश्मन को मार गिराने के लिए कई तरह के वेपन्स का इस्तेमाल होता है। अगर आप गेम में प्रीमियम गन स्किन वाले वेपन्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपके लिए अभी गोल्डन चांस है। अभी आप एक से बड़कर एक प्रीमियम गन स्किन को बिल्कुल फ्री में हासिल कर सकते हैं। दरअसल, इन दिनों गेम में कई इवेंट्स लाइव हैं। इन इवेंट्स में हिस्सा लेकर आप M1887 Sterling Conqueror व FAMAS Midnight Cityscape जैसी प्रीमियम गन स्किन को बिल्कुल फ्री क्लेम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Free Fire Max में M1887 Sterling Conqueror व FAMAS Midnight Cityscape जैसी प्रीमियम गन स्किन को हासिल करने के लिए अलग-अलग इवेंट्स जारी हैं। इन इवेंट्स में आपको बस अपना लक अजमाना है। इन इवेंट्स में मिल रहे रिवॉर्ड्स को पाने के लिए आपको बस स्पिन करना होगा। स्पिन करने के लिए गेम में डायमंड्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि असली पैसों से खरीदे जाते हैं। यहां जानें इन 3 बेस्ट इवेंट्स की डिटेल्स, जिनके जरिए आप प्रीमियम गन स्किन को बिल्कुल फ्री पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
गेम में कुछ समय पहले Weapon Royale इवेंट लाइव हुआ था, जो कि अभी तक जारी है। इस इवेंट में हिस्सा लेकर आप M24 Scarlet Nimbus जैसी प्रीमियम गन स्किन हासिल कर सकते हैं। इस स्किन को पाने के लिए आपको स्पिन करना होगा, जिसमें 1 स्पिन की कीमत 1000 गोल्डन कॉइन्स हैं। वहीं, 10 + 1 स्पिन की कीमत 10000 गोल्ड कॉइन्स है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
Evo Vault इवेंट के जरिए आप गेम में M1887 Sterling Conqueror, PARAFAL Lore Cylone, AN94 Evil Howler, Woodpecker Majestic Prowler जैसे गन स्किन को अपना बना सकते हैं। इस इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स और 10+1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड्स है।
FAMAS X MAC10 इवेंट के जरिए FAMAS Midnight Cityscape, Black Widow Ocean, MAC10 Ionic Theory, MAC10 Mind’s Eye जैसे प्रीमियम गन स्किन मिल रही है। इस इवेंट में भी 1 स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स और 10+1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड्स है।