comscore

Free Fire Max में सटीक निशाना लगाने में आ रही दिक्कत, ऐसे सुधारें एक्यूरेसी

Free Fire Max में सही निशाना लगाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना अनिवार्य है। इससे आपकी एक्यूरेसी में सुधार आएगा और विरोधियों को बाहर करने में आसानी होगी।

Published By: Ajay Verma | Published: Oct 10, 2024, 03:39 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में दुश्मन को नॉक आउट करने के लिए सही निशाना लगाना बहुत जरूरी है। गेम में अक्सर देखा गया है कि नए गेमर्स सही निशाना नहीं लगा पाते हैं और मैच हार जाते हैं। सही निशाना लगाने के लिए एक्यूरेसी को बेहतर बनाना पड़ता है। अगर आप भी नए खिलाड़ी हैं और सही निशाना नहीं लगा पा रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। यहां हम आपको कुछ टिप्स देंगे, जिन्हें फॉलो करने से आपकी एक्यूरेसी में सुधार आएगा। जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें… news और पढें: Free Fire MAX में Assault Rifle इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार मुह

Free Fire Max Hacks

सेंसिटिविटी

फ्री फायर मैक्स में सटीक निशाना लगाने के लिए सेंसिटिविटी को कम करें। इससे वेपन को प्वाइंट करना काफी आसान हो जाएगा, जिससे निशाना लगाने में आसानी होगी। इससे आपकी एक्यूरेसी बढ़ेगी। इसलिए गेम खेलने से पहले सटिंग में जाकर सेंसिटिविटी को कम करें। news और पढें: Free Fire MAX में भूलकर भी न करें ये 4 गलती, कभी नहीं होंगे जल्दी नॉक आउट

स्कोप

गरेना के इस पॉपुलर गेम में गन के साथ स्कोप मिलते हैं। इन आइटम का इस्तेमाल करके सही निशाना लगाया जा सकता है। लॉन्ग और मिड रेंज की फाइट के दौरान स्कोप का जरूर इस्तेमाल करें। इससे एक्यूरेसी में तेजी से सुधार आएगा। news और पढें: Free Fire Max में जीत की राह बनानी है आसान, अभी अपनाएं काम के Tips

हाई लोकेशन

Free Fire Max गेम में मिलने वाले मैप की हाई लोकेशन पर ज्यादातर प्लेयर्स को देखा जाता है, क्योंकि इस तरह की लोकेशन से निशाना लगाने में आसानी होती है। हाई लोकेशन दुश्मन साफ नजर आता है और उसे ट्रैक करने में आसानी होती है। इसलिए उच्च स्थान पर रहने का प्रयास करें।

हेडशॉट

फाइट के दौरान गन के क्रॉसहेयर को दुश्मन के सिर पर प्लेस करें। इससे आप सही निशाना लगा पाएंगे और विरोधी भी जल्दी गेम से बाहर हो जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

प्रैक्टिस

‘प्रैक्टिस मेक मैन परफेक्ट’ आपने यह लाइन जरूर सुनी होगी। लगातार अभ्यास करने से किसी भी चीज में महारत हासिल की जा सकती है। अगर आप फ्री फायर मैक्स में सही निशाना लगाना चाहते हैं, तो गेम के ट्रेनिंग मोड में जाकर अभ्यास करें। इससे एक्यूरेसी में तेजी से सुधार आएगा।