Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 17, 2025, 11:57 AM (IST)
Free Fire Max शानदार बैटल रॉयल मोबाइल गेम है, जिसमें फास्ट-पेस्ड एक्शन देखने को मिलता है। इसमें जीतने के लिए सर्वाइव करना पड़ता है। हालांकि, जीत के लिए अंत तक गेम में बने रहना बिल्कुल भी आसान नहीं है। इसलिए हमने इस गेमिंग गाइड में काम के टिप्स बताए हैं, जिन्हें फॉलो करने से आपके जीतने की संभावना बढ़ जाएगी और अधिक किल निकालने में भी मदद मिलेगी। आइए जानते हैं… और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
Land स्पॉट और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
Free Fire Max में कई लोकेशन हैं, जहां अधिक संख्या में प्लेयर्स लैंड करते हैं। ऐसी जगह पर सर्वाइव करना बहुत मुश्किल होता है। इस तरह की लोकेशन पर उतरने की बजाय ऐसी जगह लैंड करें, जहां गेमर्स की संख्या कम हो। इससे आपके सर्वाइवल का चांस बढ़ जाएगा और आपको वेपन, बुलेट व मेडिकल किट करने पर पूरा समय मिल जाएगा। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू
Weapon सिलेक्शन
गरेना फ्री फायर मैक्स में किल निकालने के लिए सही वेपन का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। सही वेपन लोडआउट से क्लोज और लॉन्ग रेंज की फाइट में दुश्मन को आसानी से नॉक आउट किया जा सकता है। सही वेपन कॉम्बिनेशन के लिए आप SCAR के साथ Sniper गन जरूर कलेक्ट करें। इन दोनों वेपन के साथ मिलने वाले अटैचमेंट का भी उपयोग करिए। इससे गन को कंट्रोल करना आसान हो जाएगा और किल भी आसानी से निकाले जा सकेंगे।
ग्लू वॉल फ्री फायर मैक्स में मिलने वाला प्रोटेक्शन टूल है। इस खास वॉल का इस्तेमाल करके खुद को दुश्मन से बचाया जा सकता है। इसका उपयोग करना मत भूलें। इससे आपको गेम में बने रहने में आसानी होगी।
फ्री फायर मैक्स में Alok जैसे मिलने वाले कैरेक्टर अलग-अलग पावर के साथ आते हैं। इनका उपयोग करके आप गेम में दुश्मन को बाहर कर सकते हैं। इन्हें अपने प्लेइंग स्टाइल के हिसाब से चुनें। इससे जीत की राह आसान हो जाएगी।