Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 20, 2025, 10:41 AM (IST)
Free Fire Max में नया Theory Ring इवेंट शुरू हो गया है। इस इवेंट के जरिए Linear Theory Bundle और Quadric Theory Bundle पाने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, आप एक्सक्लूसिव Defense Theory Gloo Wall Skin को भी इस इवेंट के जरिए पा सकते हैं। अन्य इवेंट्स की तरह इस इवेंट में भी आपको फ्री इन-गेम आइटम्स पाने का मौका मिल रहा है। हालांकि, आइटम्स फ्री पाने के लिए आपको स्पिन करना होगा। स्पिन करने के लिए आपको गेम में डायमंड्स खर्च करने पड़ते हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Free Fire Max गेम में नए Theory Ring इवेंट की एंट्री हो गई है, जो कि 16 दिन लाइव रहेगा। ऐसे में आप 16 दिन तक कभी भी इस इवेंट में हिस्सा लेकर फ्री रिवॉर्ड्स को पाने की कोशिश कर सकते हैं। जैसे कि हमने बताया इस इवेंट में Linear Theory Bundle और Quadric Theory Bundle ग्रैंड प्राइज के तौर पर पाया जा सकता है। इसके अलावा भी इवेंट में कई आइटम्स शामिल है। इस इवेंट में फ्री रिवॉर्ड्स पाने के लिए आपको स्पिन करना होगा। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
Theory Ring इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 9 डायमंड्स है। वहीं, 10+1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड्स है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
1. Linear Theory Bundle
2. Quadric Theory Bundle
3. Defense Theory Gloo Wall Skin
4. Robotics Theory Backpack
अन्य रिवॉर्ड्स में यूनिवर्सल रिंग टोकन को शामिल किया गया है, जिन्हें एक्सचेंज करके आप रिवॉर्ड्स को क्लेम कर सकेंगे।
1. सबसे पहले अपने फोन में Free Fire Max गेम ओपन करें।
2. यहां आपको इवेंट सेक्शन पर क्लिक करना है।
3. इवेंट सेक्शन में आपको Theory Ring इवेंट का बैनर दिखेगा।
4. इस बैनर पर क्लिक करके आप इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स देख पाएंगे।
5. फ्री रिवॉर्ड्स को पाने के लिए डायमंड्स खर्च करके स्पिन करें और रिवॉर्ड्स पाएं।