Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 25, 2024, 09:34 AM (IST)
Free Fire Max में स्काइ डाइव विंग्ड ऑरा (Skydive-Winged Aura) मूव पाने का चांस मिल रहा है। साथ ही, वेपन स्किन, फ्रैगमेंट, लूट बॉक्स, पैराशूट और डैगर जैसे आइटम्स को भी प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए हाल ही में लाइव हुए लक रॉयल इवेंट Faded Wheel में भाग लेना होगा। हमने आज इस गेमिंग आर्टिकल में रिवॉर्ड्स क्लेम करने का पूरा तरीका विस्तार से नीचे बताया है। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स का नया इवेंट अगले 19 दिन तक लाइव रहेगा। इस दौरान खिलाड़ी Skydive-Winged Aura डाइव मूव हासिल करते हैं। इससे वे बैटल में धमाकेदार एंट्री कर पाएंगे। इसके अलावा, उन्हें इवेंट से वेपन स्किन, लूट बॉक्स और पैराशूट आदि भी पाने का चांस मिलेगा। इन आइटम्स के लिए ड्रॉ करना होगा, जिसके लिए डायमंड खर्च करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन
और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
गरेना के फेडेड व्हील इवेंट से रिवॉर्ड्स पाने के लिए सबसे पहले उन दो आइटम को चुनना होगा, जिसे वे पाना नहीं चाहते हैं। अब स्पिन बटन एक्टिव होगा। इस पर क्लिक करके स्पिन करें। इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा। इसके लिए आपको 5 डायमंड खर्च करने होंगे।
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
2. लक रॉयल बटन पर टैप करें।
3. स्क्रीन के टॉप पर न्यू स्काई डाइव सेक्शन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
4. यहां से आप स्पिन करके रिवॉर्ड पा सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गरेना फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के फेडेड व्हील इवेंट में एक बार जो आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा, उसे दोबारा नहीं पाया जा सकेगा। हर ड्रॉ के बाद डायमंड की संख्या बढ़ने लगेगी।