Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 29, 2025, 08:58 AM (IST)
Garena ने सोमवार 29 दिसंबर 2025 को Free Fire MAX खिलाड़ियों के लिए नए रिडीम कोड जारी किए हैं। इन कोड्स की मदद से भारतीय खिलाड़ी बिना पैसे खर्च किए कई शानदार इन-गेम आइटम हासिल कर सकते हैं। ये गेम जो बेहतर ग्राफिक्स, स्मूद एनिमेशन और तेज गेमप्ले के लिए जाना जाता है। Garena लगातार अपडेट, इवेंट्स और फ्री रिवॉर्ड्स देकर गेमर्स को जोड़े रखता है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 23 April 2026: मुफ्त में लूट क्रेट और इमोट पाने का सुनहरा मौका, ऐसे करें क्लेम
29 दिसंबर के ये नए रिडीम कोड खिलाड़ियों को कई तरह के मुफ्त रिवॉर्ड्स दिला सकते हैं। इनमें डायमंड्स, गोल्ड, खास गन स्किन्स, कैरेक्टर आउटफिट्स, Gloo वॉल स्किन्स और इमोट्स शामिल हैं। अगर कोड से करंसी मिलती है तो वह तुरंत अकाउंट में जुड़ जाती है, जबकि कॉस्मेटिक आइटम आमतौर पर 24 घंटे के अंदर इन-गेम मेलबॉक्स में भेज दिए जाते हैं। और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes 22 April 2026: फ्री में Pet-Bundle सहित शानदार आइटम पाने का मौका, ऐसे करें नए कोड रिडीम
हर कोड 12 से 16 अक्षरों का होता है और आमतौर पर सिर्फ 12 से 18 घंटे तक ही वैध रहता है। इसके अलावा हर अकाउंट से केवल एक बार ही कोड रिडीम किया जा सकता है। इन कोड्स की एक लिमिट भी होती है, यानी कुछ सौ खिलाड़ी रिडीम करने के बाद कोड अपने आप बंद हो जाता है। अगर कोई खिलाड़ी एक्सपायर हो चुका, पहले से इस्तेमाल किया गया या पूरी तरह क्लेम किया जा चुका कोड डालता है तो उसे एरर मैसेज दिखेगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 21 April 2026: नए कोड मुफ्त में दिलाएंगे Skin-Emote आज, ऐसे करें यूज
Free Fire MAX के रिडीम कोड सिर्फ Garena की आधिकारिक वेबसाइट https://reward.ff.garena.com/en पर ही क्लेम किए जा सकते हैं। खिलाड़ियों को अपने Free Fire MAX अकाउंट से जुड़े Google, Facebook, VK या X अकाउंट से लॉगिन करना होगा। गेस्ट अकाउंट वाले खिलाड़ी इन कोड्स का फायदा नहीं उठा सकते। Garena बार-बार चेतावनी देता है कि कोड बहुत जल्दी खत्म हो जाते हैं, इसलिए खिलाड़ियों को तुरंत रिडीम करने की सलाह दी जाती है।