Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Dec 23, 2025, 08:27 AM (IST)
Free Fire Max Redeem Codes Today 23 December 2025: फ्री फायर मैक्स के रिडीम कोड की डिमांड बहुत ज्यादा है। इन कोड से गेम में मिलने वाली वेपन स्किन, ग्लू वॉल, वेपन लूट क्रेट, इमोट, बंडल, पेट और कैरेक्टर जैसे आइटम को मुफ्त में क्लेम किया जा सकता है, जिनके लिए आमतौर पर गेमिंग करेंसी डायमंड खर्च करने पड़ते हैं। इन कोड से एक्सक्लूसिव आइटम्स अनलॉक करने का चांस मिलता है। साथ ही, डायमंड की बचत भी होती है। इनसे गेमिंग अनुभव भी बेहतर होता है।
Free Fire Max के रिडीम कोड को हर दिन रिलीज किया जाता है। इन कोड की संख्या 16 अंक तक होती है। इन्हें नंबर और अल्फाबेट को आपस में जोड़कर तैयार किया गया है। इनका इस्तेमाल सिर्फ एक बार किया जा सकता है। हम आपको यहां 23 दिसंबर के लिए जारी हुए रिडीम कोड देने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप बिना डायमंड के लूट क्रेट और बंडल जैसे कई धमाकेदार आइटम पा सकते हैं। आइए यहां देखते हैं नए कोड की लिस्ट…
कोड रिडीम करने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्री फायर कोड्स की वैलिडिटी फिक्स होती है, जिसके समाप्त होने पर कोड अपने आप एक्सपायर हो जाते हैं। इस कारण कोड्स जल्द से जल्द रिडीम करने की सलाह दी जाती है।
आप फ्री आइटम क्लेम करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे करें, तो इसका जवाब यहां है। हमने यहां कुछ स्टेप बताए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप कोड रिडीम कर सकते हैं :
1. अपने सिस्टम पर गरेना की ऑफिशियल रिडेम्पशन वेबसाइट ओपन कर लीजिए।
2. इस साइट में गूगल या फिर फेसबुक आईडी से लॉग-इन कर लें।
3. फिर स्क्रीन पर दिख रहे बॉक्स में आज का कोड एंटर कर दीजिए।
4. अब कोड सबमिट कीजिए।
5. इसके बाद आपका गेमिंग कोड रिडीम हो जाएगा।