Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Dec 22, 2025, 09:14 AM (IST)
Free Fire Max में विंटर और क्रिसमस (Christmas 2025) को ध्यान में रखकर एक साथ कई इवेंट लाइव किए गए हैं। इनमें से एक Winter Wonderland है। इसमें Skyboard-Reindeer Express को लिस्ट किया गया है। इसके साथ Snoozing Yeti और Random Loadout Loot Crate जैसे आइटम्स को भी क्लेम करने का अवसर मिल रहा है। अच्छी बात यह है कि इन सभी आइटम के लिए एक भी डायमंड खर्च नहीं करना पड़ेगा। इन्हें मुफ्त में क्लेम किया जा सकेगा।
Free Fire Max का विंटर वंडरलैंड एक टास्क बेस्ड इवेंट है। इसका मतलब है कि इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड्स को टास्क पूरा करके क्लेम किया जा सकता है। इसमें ईनाम के रूप में Reindeer Express स्काईबोर्ड को जीता जा सकता है। इसके साथ Snoozing Yeti और Random Loadout Loot Crate जैसे शानदार आइटम पाए जा सकते हैं।
BR/CS मैच में 15000 ट्रैवल करने पर रेंडम लोडआउट लूट क्रेट के साथ Snoozing Yeti मिल रहा है।
30000 ट्रैवल करने पर Ice Blue वेपन लूट क्रेट और Snoozing Yeti दिया जा रहा है।
60000 ट्रैवल करने पर Skyboard-Reindeer Express को क्लेम किया जा सकता है।
गरेना फ्री फायर मैक्स का यह विंटर इवेंट गेमर्स के लिए 26 दिसंबर यानी इस हफ्ते शुक्रवार तक लाइव रहेगा। इस दौरान टास्क परफॉर्म करके ऊपर बताए गए रिवॉर्ड जीते जा सकते हैं। आपको बता दें कि इस गेमिंग इवेंट को 19 दिसंबर को लाइव किया गया था।