comscore

Free Fire Max में मिल रहा ब्लेजिंग Rapid Combustion बंडल, ऐसे करें Claim

Free Fire Max गेमर्स के लिए यह खबर बहुत खास है, क्योंकि इसमें शानदार Rapid Combustion बंडल के बारे में बताया गया है, जिससे उन्हें गेम में बेहद ही यूनीक लुक मिलेगा। इसे पाने के लिए नीचे डिटेल में जानें।

Published By: Ajay Verma | Published: Nov 18, 2024, 10:12 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में तरह-तरह की आउटफिट मिलती हैं, जिनसे खुद को दूसरों से अलग दिखाया जा सकता है। इनसे गेम में यूनीक लुक मिलता है। इन आउटफिट को पाने के लिए गेम में मिलने वाले बंडल को ओपन करना पड़ता है। हम आपको आज की इस गेमिंग खबर में बेहद खास Rapid Combustion बंडल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको बहुत पसंद आएगा। इससे आपको फ्लेम वाली जैकेट और हेलमेट मिलेगा, जो आपको डेडली लुक प्रदान करेगा। news और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire Max Rapid Combustion Bundle

फ्री फायर मैक्स में Rapid Combustion बंडल मिल रहा है, जिसे अनलॉक करने पर आग की लपटों वाली जैकेट, हेड कवर, पेंट और शूज मिल रहे हैं। इसके लिए गेमर्स को प्रीमियम या फिर प्रीमियम प्लस बोयाह पास (Booyah Pass) खरीदना होगा, जिनकी कीमत क्रमश: 399 डायमंड और 899 डायमंड है। news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

प्रीमियम और प्रीमियम प्लस दोनों में ही रैपिड कम्बशन बंडल के साथ-साथ 4 से ज्यादा इमोट स्लॉट, हर आइटम पर 20 प्रतिशत तक की छूट, गोल्ड रॉयल वाउचर, बाउंटी टोकन, 1000 गोल्ड, पेट फूड, पॉकेट मार्केट प्ले कार्ड, सीक्रेट क्लू, बॉनफायर, रॉबस्ट कम्बस्ट वेपन स्किन, डैगर, स्काईबोर्ड, क्यूब फ्रैगमेंट, बैकपैक, स्पोर्ट्स कार, बोयाह पास पेट चॉइस क्रेट और कंट्रोल्ड कम्बशन इमोट एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा। news और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

इतना ही नहीं स्पेशल एलिमिनेशन अनाउंसमेंट और प्रीमियम प्रोफाइल बैज भी मिलेगा। बता दें कि फ्री फायर मैक्स में मिलने वाले डायमंड इन-गेम करेंसी है। इसे असली पैसे खर्च करके खरीदा जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कैसे पाएं बंडल

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन करें।
2. होम स्क्रीन के लेफ्ट में बने मिशन सेक्शन पर टैप करें।
3. Daily और Weekly में से वीकली ऑप्शन को चुनें।
4. यहां आपको रैपिड कम्बशन बंडल मिलेगा, उसके पास अनलॉक बटन पर टैप करके आगे बढ़ें।
5. फिर प्रीमियम और प्रीमियम प्लस में से किसी एक को चुनकर खरीद लें।
6. इसके बाद आपको बंडल के साथ कई सारे आइटम मिल जाएंगे, जिनका उपयोग आप गेम में कर सकेंगे।