comscore

Free Fire Max का स्पेशल ऑफर, आधे Diamond में मिल रहा Bhangra इमोट

Free Fire Max में Daily Special एक्टिव है। इसमें आज Bhangra Emote मिल रहा है, जिसे खासतौर पर भारतीय गेमर्स के लिए लाया गया है। इसे आधे Diamond में अनलॉक किया जा सकता है।

Published By: Ajay Verma | Published: Sep 26, 2025, 09:11 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में Bhangra Emote मिल रहा है। इस स्पेशल इमोट को खासतौर पर भारतीय गेमर्स के लिए लाया गया है। यह डेली स्पेसल का हिस्सा है। इससे इमोट को बहुत सस्ते में अनलॉक किया जा सकता है। इसकी मदद से गेमर्स इंडियन स्टाइल में दुश्मन को नॉक आउट करने की खुशी जाहिर कर सकते हैं। साथ ही, जीत का जश्न भी मना सकते हैं। आइए जानते हैं इंडियन इमोट की कीमत और इसे पाने का तरीका… news और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire Max Daily Special

Free Fire Max के डेली स्पेशल में आज Bhangra Emote मिल रहा है, जिसे आधे डायमंड में क्लेम किया जा सकता है। आपको बता दें कि फ्री फायर मैक्स के डेली स्पेशल सेक्शन को स्पेशली गेमर्स के लिए रोजाना अपडेट किया जाता है। इसमें मिलने वाले गेमिंग आइटम्स पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। इससे आइटम्स को हाफ रेट में खरीदा जा सकता है। गेम मेकर्स का मानना है कि इस सेक्शन से डायमंड तो बचते ही हैं और प्रीमियम एवं एक्सक्लूसिव items पाने का अवसर भी मिलता है। news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

news और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

Daily Special Items

1. BP S9 Token डेली स्पेशल में केवल 5 डायमंड में मिल रहा है। इस प्राइस में 50 प्रतिशत का ऑफ शामिल है। इसकी असली कीमत 10 डायमंड है।
2. Observer 1937 डेली स्पेशल में 899 डायमंड की बजाय 449 डायमंड में मिल रहा है।
3. Popstar by Night Bundle की असली कीमत 899 डायमंड है, लेकिन डेली स्पेशल में मिलने वाले डिस्काउंट के साथ इसे 449 डायमंड में खरीदा जा सकता है।
4. Omega बैनर गेमर्स के लिए डेली स्पेशल में 99 डायमंड की जगह 49 डायमंड में उपलब्ध है।
5. Hypercore Blues Weapon Loot Crate को 40 डायमंड की बजाय 20 डायमंड में गेमर्स के लिए अवेलेबल किया गया है।
6. Bhangra इमोट की असल कीमत 199 डायमंड है, लेकिन इसे डेली स्पेशल से 99 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ध्यान देने वाली बात

फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल हर दिन गेमर्स के लिए अपडेट होता है। इसके साथ सेक्शन में मिलने वाले आइटम भी बदल जाते हैं। इस वजह से गेमर्स को जल्द से जल्द आइटम खरीदने की सलाह दी जाती है।