Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 27, 2024, 03:18 PM (IST)
Free Fire MAX OB47 Update का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। हाल में लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने OB46 Update लाइव किया था। हर महीने आने वाले Free Fire MAX के अपडेट में प्लेयर्स को नए फीचर्स और कॉस्मेटिक आइटम मिलते हैं। ये आइटम्स गेम को मजेदार बनाते हैं। अब प्लेयर्स अगले अपडेट यानी Free Fire MAX OB47 Update का इंतजार कर रहे हैं। लीक रिपोर्ट में इसकी डेट और नए फीचर्स लीक हो गए हैं। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
Free Fire MAX OB47 Update को 4 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया जा सकता है। यह तरीख पहले जारी किए गए अपडेट के अनुसार बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक डेवलपर Garena ने इसकी लॉन्च डेट अनाउंस नहीं है। उम्मीद है कि अपकमिंग अपडेट के लिए जल्द रिलीज डेट आने वाली है। अपडेट के साथ गेम में होंगे ये बड़े बदलाव। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 23 March 2026: आज फ्री में मिल रहे हैं प्रीमियम रिवॉर्ड्स, जल्दी लूट लो!
मैप के इस लोकप्रिय लोकेशन को क्रिसमस की सजावट, बर्फ-थीम वाले क्षेत्र और तीव्र गति के लिए स्लाइडिंग रॉड के साथ नया रूप दिया जाएगा। इसके साथ यह लोकेशन प्लेयर्स के बीच और भी पसंदीदा हो जाएगी। और पढें: Free Fire Max में On Vacation Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन से करें Claim
प्लेयर्स अब स्लाइडिंग रॉड का यूज करके मैप पर स्लाइड कर सकते हैं। इससे गेमप्ले में स्ट्रेटजी और स्पीड का एक नया लेवल जुड़ जाएगा।