Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Apr 17, 2024, 06:55 PM (IST)
Free Fire MAX OB44 Update गेम में लाइव हो गया है। अपडेट के साथ गेम में नया कैरेक्टर और बहुत कुछ नया देखने को मिल रहा है। नए मोड और कैरेक्टर के अलावा गेमर्स फ्री में धमाल रिवॉर्ड भी पा सकते हैं। अपडेट के साथ लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने प्लेयर्स के लिए विभिन्न रिवॉर्ड पाने का मौका भी दिया है। गेम में एक AUG स्किन भी पेश की है, जिसे फ्री गन स्किन इवेंट से पा सकते हैं। इसके अलावा, वेपन रॉयल में एक नया Mechadrake इवेंट भी आया है। साथ ही, Zombie Hunt मोड के साथ नए रिवॉर्ड भी आए हैं। आइये, इनके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
फ्री फायर मैक्स में अपडेट के साथ एक नया फ्री गन स्किन इवेंट भी आया है। यह आज यानी 17 अप्रैल से लाइव हो गया है। यह 23 अप्रैल तक चलेगा। इस इवेंट के जरिए गेमर्स फ्री में AUG – Party Animal स्किन पा सकते हैं। इसके लिए प्लेयर्स को 40 मैच में अपनी स्किन का परफॉर्मेंस दिखाना होगा। प्लेयर्स के लिए यह स्टाइलिश नई स्किन पाने के लिए अच्छा मौका है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
गेम में XM8-Blizzard Brawl वेपन रॉयल आया है। इसकी शुरुआत भी 17 अप्रैल से हो गई है। प्लेयर्स स्पिन करके इसे पा सकते हैं। यह स्किन XM8 की मैग्जीन कैपेसिटी को बढ़ाती है। साथ ही, रेट ऑफ फायर में भी सुधार करती है। यह गेम में सीमित समय के लिए लाइव है। सिगंल स्पिन की कीमत 1000 फ्री फायर मैक्स गोल्ड है। 11 स्पिन की कीमत 10000 फ्री फायर गोल्ड है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
यह इवेंट Free Fire MAX में प्लेयर्स के लिए कई धमाकेदार चुनौतियां लेकर आया है। यह भी OB44 Update के साथ आया है। OB44 अपडेट के साथ शुरू होने वाला यह इवेंट प्लेयर्स को हराने वाले को मेचैड्रेक पॉइंट कलेक्ट करने का काम देता है। आखिरी चुनौती मेकाड्रेक के रूप में आती है, जो पावरफुल हमलों वाला एक ड्रैगन है। प्लेयर्स को इस दुश्मन को हराने के लिए अपनी टीम के साथ लड़ना होगा। इसके अलावा भी कई रिवॉर्ड गेम में अपडेट के साथ आए हैं।