Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Apr 17, 2024, 05:15 PM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई आइटम पाने का मौका मिलता है। गेमर्स के लिए लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena समय-समय पर इन-गेम इवेंट जारी करता रहता है। इन इवेंट्स के जरिए गेमर्स को एक से एक अच्छे आइटम्स पाने का मौका मिलता है। हाल में गेमर्स के लिए एक नया इवेंट लाइव हुआ है, जो प्लेयर्स को डायमंड पाने का मौका दे रहा है। गेमर्स बोनस के रूप में डायमंड पाने का मौका मिल रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
फ्री फायर मैक्स में बोनस टॉप-अप इवेंट चल रहा है। इस इवेंट में प्लेयर्स को डायमंड खरीदने पर बोनस में 100 प्रतिशत तक डायमंड दिए जा रहे हैं। इसका मतलब है कि अगर आप 100 डायमंड खरीदते हैं तो आपको बोनस में उसके साथ 100 और डायमंड बोनस के रूप में दिए जाएंगे। गेमर्स के लिए इन-गेम करेंसी बहुत जरूरी होते हैं। इनके जरिए वे विभिन्न आइटम खरीद सकते हैं। इस कारण प्लेयर्स के पास डायमंड पाने का यह अच्छा मौका है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
इसका मतलब है कि प्लेयर्स 1000 डायमंड खरीदकर बोनस में 1000 डायमंड पा सकते हैं। प्लेयर्स के पास डायमंड पाने का यह अच्छा मौका है। उन्हें इसे अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
डायमंड खरीदने के बाद गेम के इवेंट सेक्शन में से Free Fire 100% Bonus Top-Up इवेंट पर क्लिक करें। अब बोनस में मिले डायमंड के लिए क्लेम बटन पर क्लिक कर दें। इस तरह आप बोनस डायमंड पा सकेंगे।