Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 07, 2024, 11:19 AM (IST)
Free Fire Max शानदार और लोकप्रिय बैटलरॉयल गेम है। इसे खेलने वालों की संख्या लाखों में हैं। इसमें कैरेक्टर, ग्लू वॉल, पेट, इमोट, बंडल, वेपन स्किन और आउटफिट जैसे गेमिंग आइटम मिलते हैं, जिन्हें पाने के लिए डायमंड खर्च करने पड़ते हैं। यह गेमिंग करेंसी है। इसे असली पैसे खर्च करके पाया जा सकता है। हालांकि, ज्यादातर प्लेयर्स इस करेंसी को नहीं खरीदते हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी हैं, जो डायमंड खरीदते हैं। यदि आप उन गेमर्स में से एक हैं, तो आपके लिए नया Newbie Bonus ऑफर आया है। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम
फ्री फायर मैक्स का यह ऑफर बेहद खास है। इसके तहत खिलाड़ियों को डायमंड की खरीद पर एक्सट्रा Diamonds बोनस के तौर पर दिए जा रहे हैं। इससे गेमर्स को कम खर्च में ज्यादा डायमंड मिलेंगे। नीचे पूरी लिस्ट दी गई है, जिसमें बताया गया है कि कितने डायमंड खरीदने पर कितने डायमंड्स फ्री मिलेंगे। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips
100 के साथ 100, 310 के साथ 310, 520 के साथ 520, 1060 के साथ 1060, 2180 के साथ 2180 और 5600 के साथ 5600 डायमंड मिलेंगे। इनकी कीमत क्रमर्श: 80 रुपये, 240 रुपये, 400 रुपये, 800 रुपये, 1600 रुपये और 4000 रुपये है। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका
गरेना फ्री फायर मैक्स का न्यूबी बोनस अगले 6 दिन और 10 घंटे तक लाइव रहेगा। इस दौरान बोनस का लाभ उठाकर गेमर्स मुफ्त में अतिरिक्त डायमंड पा सकते हैं।
1. अपने एंड्रॉइड फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
2. टॉप में बने डायमंड आइकन पर क्लिक करें।
3. अब टॉप-अप बटन पर टैप करें।
4. यहां से आप डायमंड खरीद कर बोनस के रूप में एक्सट्रा डायमंड हासिल कर सकते हैं।
फ्री फायर मैक्स में मिलने वाले डायमंड को पाने के कई तरीके हैं। इसके लिए थर्ड-पार्टी ऐप और वेबसाइट पर जाना पड़ता है, जिससे डेटा लीक होने का खतरा बना रहा है। इससे बेहतर है कि गेमिंग स्टोर में जाकर डायमंड खरीदें। इससे आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी और डेटा सिक्योर रहेगा।