Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 04, 2024, 05:57 PM (IST)
Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्स हमेशा डायमंड यानी इन-गेम करेंसी की तलाश में लगे रहते हैं। डायमंड को असली के पैसों से खरीदा जाता है। यही कारण है कि हर प्लेयर के पास पर्याप्त डायमंड नहीं होते हैं। हालांकि, प्लेयर्स मेंबरशिप लेकर सस्ते में डायमंड भी खरीद सकते हैं। साथ ही, एक से एक अच्छे रिवॉर्ड पा सकते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena मेंबरशिप ऑफर करता है। प्लेयर्स को पास सप्ताहिक और मासिक मेंबरशिप पाने का मौका होता है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स खेलने वाले प्लेयर्स के पास मेंबरशिप का ऑप्शन मिलता है। इस मेंबरशिप का यूज करके प्लेयर्स डायमंड तो सस्ते में पा सकते हैं। साथ ही, इसमें अन्य रिवॉर्ड भी मिलते हैं। प्लेयर्स वीकली और मंथली मेंबरशिप ले सकते हैं। दोनों की कीमत अलग-अलग है। दोनों प्लान्स विभिन्न बेनिफिट्स के साथ आते हैं। और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वीकली मेंबरशिप सात दिन के लिए होती है। मंथली मेंबरशिप एक महीने के लिए वैलिड होती है। मेंबरशिप में मिलने वाले डेली रिवॉर्ड के लिए हर रोज क्लेम करना होता है। वीकली मेंबरशिप की कीमत 159 रुपये और मंथली मेंबरशिप की 799 रुपये है। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
इसके बाद अब आप मेंबरशिप के कई बेनिफिट्स का लाभ उठा पाएंगे। यह प्लेयर्स के लिए डायमंड और आइटम पाने का काफी अच्छा ऑप्शन है।