Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Feb 03, 2025, 10:29 AM (IST)
Free Fire Max में फरवरी 2025 का Evo Access आ गया है। इस खास एक्सेस में एक्सक्लूसिव Evo Gun स्किन मुफ्त में पाने का मौका मिल रहा है। इन स्किन के जरिए गेमर्स चंद शॉट में दुश्मन को गेम से बाहर कर सकते हैं। इसके अलावा, इवेंट से कैरेक्टर-पेट पैक के साथ-साथ स्पेशल चैट बंडल और ई-बैज बिल्कुल मुफ्त में मिल रहा है। इसके लिए डायमंड का उपयोग नहीं करना होगा। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Free Fire Max में एक्टिव Evo Access एक सब्सक्रिप्शन प्लान है। यह आज यानी 3 फरवरी 2025 को लाइव हुआ है, जो अगले महीने तक जारी रहेगा। इस दौरान गेमर्स M1014-Green Flame Draco और G18 गन स्किन को पा सकते हैं, जो वेपन की पावर को बढ़ाने के साथ आकर्षक लुक देंगी। साथ ही, एक्सेस से फ्री कैरेक्टर और पेट पाने का अवसर भी मिलेगा। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
गरेना फ्री फायर मैक्स के इवो एक्सेस में 3 प्रकार के प्लान मिलते हैं। इसमें 3 दिन और 7 दिन यानी एक हफ्ते के इवो एक्सेस के लिए आपको क्रमश: 70 और 100 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, 30 दिन यानी एक महीने का एक्सेस पाने के लिए 290 रुपये का भुगतान करना होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि पहली सब्सक्रिप्शन लेने पर गेमर्स को मुफ्त में 50 डायमंड मिलेंगे। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू