Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 26, 2023, 10:43 AM (IST)
Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्स के बीच लक रॉयल काफी लोकप्रिय हैं। गेग का डेवलपर समय-समय पर नए-नए इवेंट लाता रहता है। हाल में गरेना ने लक रॉयल के तहत एक नया Legendary Frostfire टोकन व्हील जोड़ा है। यह गेम में चल रहे Winterlands: Frostfire इवेंट्स का हिस्सा है। इसमें प्लेयर्स को एक्सक्लूसिव Legendary Frostfire Bundle पाने का मौका मिल रहा है। यह बंडल छह बोनस के साथ आता है, जिसमें एक डुओ इमोट, एक लुक चेंजर, एक एनीमेशन और विभिन्न पोस्चर शामिल हैं। आइये, इन्हें पाने का तरीका जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
फ्री फायर मैक्स में Legendary Frostfire टोकन व्हील 24 दिसंबर को ही लाइव हो गया था। यह अगले दो हफ्तों तक गेम में उपलब्ध रहेगा। इसका मतलब है कि अभी प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। बता दें कि प्लेयर्स को फ्री में ये रिवॉर्ड नहीं मिलेंगे। उन्हें अन्य लक रॉयल की तरह इसमें भी स्पिन करना होगा। हर बार स्पिन करने पर एक रैंडम आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिया जाएगा और वह दोबार स्पिन करने पर नहीं मिलेगा। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
स्पिन करने के लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च करने होंगे। हालांकि, यह इन-गेम स्टोर से आइटम खरीदने की अपेक्षा बहुत किफायती है। इसमें एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड है। वहीं, 10+1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
इसमें प्लेयर्स को कई टोकन भी मिलेंगे। वे एक्सचेंज स्टोर से इन टोकन को एक्सचेंज करके रिवॉर्ड पा सकते हैं।