Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 16, 2025, 09:09 AM (IST)
Free Fire Max में नया गेमिंग इवेंट शुरू हो गया है। यह Here Comes Trouble! है। इसमें स्पेशल इफेक्ट वाला इमोट मिल रहा है। इसके साथ क्यूब फ्रेगमेंट, वेपन लूट क्रेट, पेट फूड, आर्मर और सप्लाई क्रेट जैसे आइटम अवेलेबल कराए गए हैं। ये सभी आइटम एक्सक्लूसिव हैं और इन्हें पाने का आज सुनहरा चांस है। चलिए जानते हैं नए इवेंट की पूरी डिटेल और रिवॉर्ड अपने नाम करने का पूरा तरीका… और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
फ्री फायर मैक्स का हेयर कम्स ट्रबल इवेंट आज यानी 16 सितंबर को लाइव हुआ है। यह एक फेडेड व्हील इवेंट है और अगले 15 से 20 दिन तक लाइव रहेगा। इस बीच आप स्पिन करके Here Comes Trouble! स्पेशल इमोट के साथ-साथ Cube Fragment, Wild Carnival Weapon Loot Crate और Pet Food जैसे जबरदस्त आइटम क्लेम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
Here Comes Trouble!
2x Cube Fragment
M4A1 Wild Carnival Weapon Loot Crate
Backpack-Glo Drone
Supply Crate
Pet Food
Loot Box-Feral Fantasy
Vector Taunting Smile Weapon Loot Crate
Armor Crate
Duke Swallowtail (Head)
फेडेड व्हील इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए आपको स्पिन करना होगा, लेकिन उससे पहले आपको रिवॉर्ड लिस्ट उन दो आइटम को सबसे पहले चुनना होगा, जिन्हें आप अनलॉक नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद वो आइटम रिमूव हो जाएंगे और रिवॉर्ड लिस्ट रिफ्रेश हो जाएगी। साथ ही, स्पिन बटन भी एक्टिव हो जाएगा, जिसके लिए आपको 9 डायमंड खर्च करने होंगे।
फ्री फायर मैक्स के फेडेड व्हील इवेंट में एक बार जीते गए रिवॉर्ड को दोबारा क्लेम नहीं किया जा सकेगा। हर बार स्पिन करने के बाद डायमंड की संख्या बढ़ जाएगी। इसका मतलब है कि आपको पहले की तुलना में अधिक डायमंड यूज करने पड़ेंगे।