comscore

Free Fire Max में आधे Diamond में मिल रहा Booyah Emote, Daily Special दे रहा मौका

Free Fire Max Daily Special अपडेट होकर दोबारा आ गया है। इसमें Booyah Emote मिल रहा है, जिसे आधे Diamond में पाया जा सकता है। इसके अलावा, बंडल और वेपन लूट क्रेट जैसे आइटम को भी सस्ते में क्लेम करने का अवसर मिल रहा है।

Edited by Ajay Verma |Published: Sep 12, 2025, 10:42 AM (IST)

Free Fire Max में Booyah Emote मिल रहा है। इसका इस्तेमाल करके जीत का जश्न मनाया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इसे आप अपने लिए आधे रेट में अनलॉक कर सकते हैं। इसे Daily Special सेक्शन में एड किया गया है। आपको बता दें कि फ्री फायर का डेली स्पेशल स्टोर बहुत खास है। इस सेक्शन में मिलने वाले आइटम को बहुत कम दाम में खरीदा जा सकता है। इससे प्रीमियम आइटम को कम भाव में क्लेम किया जा सकता है। साथ ही, डायमंड भी बचते हैं। news और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire Max Daily Special

Free Fire Max अपने गेमर्स के लिए हर दिन डेली स्पेशल सेक्शन अपडेट करता है। इस सेक्शन में मिलने वाले आइटम को आम स्टोर के मुकाबले आधी कीमत में खरीदा जा सकता है, क्येंकि डेली स्पेशल में मिलने वाले आइटम पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। news और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Daily Special Items

Blazing Heart (Head) डेली स्पेशल में 299 डायमंड में मिल रहा है। इसकी असली कीमत 599 डायमंड है।
Booyah इमोट की असली कीमत 599 डायमंड है, लेकिन यह डेली स्पेशल में 50 प्रतिशत छूट के साथ 299 डायमंड में मिल रहा है।
BP S3 Token का ओरिजनल प्राइस 10 डायमंड है, मगर इस टोकन क्रेट को डेली स्पेशल से 5 डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है।
Sweetie Villain बंडल डेली स्पेशल में 599 डायमंड में अवेलेबल है। इसकी असली कीमत 1199 डायमंड है।
Baal स्पेशल आइटम है। यह डेली स्पेशल में 99 डायमंड की जगह केवल 49 डायमंड में उपलब्ध है।
Cannibal Crush Weapon Loot Crate का प्राइस 40 डायमंड है, लेकिन डेली स्पेशल में यह आइटम 20 डायमंड में गेमर्स के लिए उपलब्ध है।

कैसे अनलॉक करें डेली स्पेशल आइटम ?

  • अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
  • स्टोर सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको डेली स्पेशल सेक्शन मिलेगा, उसमें एंटर करें।
  • फिर आपको जो आइटम अनलॉक करना है, उसे दबाएं।
  • अब परचेज बटन पर क्लिक करें।
  • इस तरह आइटम अनलॉक हो जाएगा।