comscore

Free Fire Max Hacks: एक शॉट में दुश्मन होगा ढेर, ऐसे सुधारें अपनी एक्यूरेसी

Free Fire Max Hacks: फ्री फायर मैक्स में दुश्मन को तभी नॉक आउट किया जा सकता है, जब आपकी एक्यूरेसी का स्तर बहुत अच्छा हो। नीचे एक्यूरेसी सुधारने के टिप्स बताए गए हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Feb 21, 2025, 01:21 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max Hacks: फ्री फायर मैक्स शानदार मोबाइल गेम है, जिसमें क्लासिक ग्राफिक्स, जबरदस्त गेमप्ले और कई गेमिंग मोड मिलते हैं। इनके सही कॉम्बिनेशन से गेम मजेदार बनने के साथ गेमर्स का इंटरेस्ट बना रहता है। हालांकि, इस गेम में जीत हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। अगर एक्यूरेसी अच्छी हो, तो गेम में जीत अपने नाम की जा सकती है। अगर आपकी एक्यूरेसी ठीक नहीं है, तो हम आपको इस गेमिंग खबर में कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने से आप अपनी एक्यूरेसी को सुधार सकेंगे। news और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire Max Hacks to increase Accuracy

Sensitivity सेटिंग

फ्री फायर मैक्स में जीत हासिल करने और ज्यादा किल निकालने में एक्यूरेसी अहम रोल अदा करती है। इसे बढ़ाने के लिए सेंसिटिविटी सेटिंग में जाकर रेड डॉट और TPP को 85 प्रतिशत पर सेट कर दें। इससे गेम में निशाना लगाना बहुत आसान हो जाएगा और एक्यूरेसी भी बढ़ जाएगी। news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

क्रॉसहेयर

गेम में यदि क्रॉसहेयर सही पोजीशन पर है, तो एक्यूरेसी अपने आप सुधार जाएगी। गेम खेलने के दौरान क्रोसहेयर को दुश्मन के सिर पर प्लेस करें। ऐसा करने से आप एक बुलेट में उसकी हेल्थ को 90 प्रतिशत तक कम कर देंगे। इससे किल निकालना बहुत आसान हो जाएगा और जीत आपके नाम होगी। news और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

ड्रैग शॉट

गरेना फ्री फायर मैक्स में एक्यूरेसी बढ़ाने के लिए ड्रैग शॉट ट्रिक का इस्तेमाल करें। इसे परफॉर्म करने के लिए जॉयस्टिक को ऊपर की ओर करें और फायर बटन पर टैप करें। इसके साथ ही अधिक से अधिक हेडशॉट लगाने का प्रयास करें और रेंज व एक्यूरेसी बढ़ाने वाले कैरेक्टर का भी उपयोग करें। इससे आपकी जीत सुनिश्चित होगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

प्रैक्टिस

एक्यूरेसी बढ़ाने के लिए लगातार प्रैक्टिस करना बहुत जरूरी है। इससे आप गेम में आसानी से निशाना लगाकर ज्यादा किल निकाल सकेंगे। इसके लिए गेम के ट्रैनिंग मोड में जाकर शूटिंग करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा।