Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 09, 2024, 09:58 AM (IST)
Free Fire MAX में डायमंड गेम की प्रीमियम इन-गेम करेंसी है। हालांकि, इसके अलावा गेम में गोल्ड कोइन्स भी मिलते हैं। इनके जरिए भी प्लेयर्स लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के कई कॉस्मेटिक आइटम खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, कई लक रॉयल में इनका यूज करके स्पिन भी कर सकते हैं। गेमर्स के लिए गरेना एक ऐसा इवेंट लाया है, जिसमें उन्हें 5000 गोल्ड कोइन्स मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, इवेंट के जरिए गेमर्स लूट क्रेट भी पा सकते हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 23 April 2026: मुफ्त में लूट क्रेट और इमोट पाने का सुनहरा मौका, ऐसे करें क्लेम
Free Fire MAX में Graveyard Hunter इवेंट कल यानी 8 नवंबर, 2024 को लाइव हो गया है। यह 14 नवंबर, 2024 तक चलेगा। इस इवेंट के जरिए गेमर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। इसके लिए उन्हें डायमंड खर्च करने की जरूरत नहीं है। वे कुछ मामूली मिशन या टास्क करना करके इनके लिए क्लेम कर सकते हैं। इस इवेंट को गेम के एक्टिविटीज सेक्शन के तहत ला गया है। और पढें: Free Fire Max में Bunny Maniac Bundle पाने का मौका, आधे Diamonds करें सेव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्लेयर्स Battle Royale मोड में Graveyard पर दुश्मन को गेम से बाहर करने पर रिवॉर्ड दिया जाएगा। और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes 22 April 2026: फ्री में Pet-Bundle सहित शानदार आइटम पाने का मौका, ऐसे करें नए कोड रिडीम