Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 13, 2024, 10:44 AM (IST)
Free Fire MAX में एक नया इवेंट आया है। इसमें गेमर्स को Jeep-Gloo Vroom, गोल्ड कोइन्स, गोल्ड रॉयल वाउचर्स और Gloo Nova वॉयस पैक में Knock-Knock मिल रहा है। इसकी खास बात यह है कि फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स को इसके लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने की जरूरत नहीं है। गेमर्स मैच खेलकर इन्हें हासिल कर सकते हैं। डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स में Play CA Rank नाम का एक इवेंट आया है। इसकी शुरुआत आज यानी 13 सितंबर से हो गई है। यह 22 सितंबर तक चलेगा। इसमें गेमर्स CS Ranked मैच खेलकर कई आइटम हासिल कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन
ध्यान रखें कि यह इवेंट कुछ ही समय के लिए लाइव है। इस कारण प्लेयर्स को जल्द टास्क पूरा करके रिवॉर्ड के लिए क्लेम करना होगा। इवेंट खत्म हो जाने के बाद वे रिवॉर्ड के लिए क्लेम नहीं कर पाएंगे। इस कारण टास्क पूरा हो जाने के तुरंत बाद उस रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर लें। प्लेयर्स के पास यह फ्री रिवॉर्ड पाने का अच्छा मौका है। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
इसके अलावा भी एक्टिविटीज सेक्शन में एक नया इवेंट आज से शुरू हुआ है, जो प्लेयर्स को कई धमाकेदार रिवॉर्ड पाने का मौका दे रहा है। वह लंबे समय के लिए गेम में लाइव है।