comscore

Free Fire Max में Graffiti Cameraman Emote पाने का मौका, जानें कैसे

Free Fire Max में आज आप Graffiti Cameraman Emote और Hiphop Gaze Bundle को पा सकते हैं। ये आइटम्स Daily Special स्टोर में मौजूद हैं।

Published By: Manisha | Published: Apr 03, 2025, 05:03 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में Graffiti Cameraman Emote पाने का मौका मिल रहा है। इस इमोट को आप Daily Special स्टोर के जरिए आधी कीमत में खरीद सकते हैं। फ्री फायर मैक्स डेली स्पेशल स्टोर की बात करें, तो इस इस स्टोर से आप कई तरह के इन-गेम आइटम्स को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। फ्री फायर मैक्स गेम में आगे बढ़ने व दुश्मन को खत्म करने के लिए कई तरह के इन-गेम आइटम्स की जरूरत पड़ती है। इन आइटम्स को गेम में असली पैसों से खरीदा जाता है। ऐसे में डेली स्पेशल स्टोर आपके काफी पैसे बचाता है। आइए जानते हैं कैसे। news और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम

Free Fire Max के Daily Special स्टोर में मिलने वाले सभी आइटम्स पर डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। इन सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलता है। ऐसे में आप इन्हें आधी कीमत में खरीद सकते हैं। आज इस स्टोर के जरिए आपको Graffiti Cameraman Emote, Hiphop Gaze Bundle व Bunny Maniac आदि पाने का मौका मिल रहा है। news और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन

इस स्टोर को एक्सेस करने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में फ्री फायर मैक्स गेम फोन में ओपन करना है। गेम में आपको स्टोर सेक्शन पर क्लिक करना है। स्टोर सेक्शन में आपको डेली स्पेशल स्टोर का सेक्शन दिखाई देगा। यहां देखें सभी रिवॉर्ड्स की लिस्ट। news और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू

Daily Special

1. Graffiti Cameraman Emote की कीमत 599 डायमंड्स है। वहीं, आप इसे डेली स्पेशल स्टोर के जरिए 299 डायमंड्स में पा सकते हैं।

2. Scorpio Token Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जो कि आज 20 डायमंड्स में पाया जा सकता है।

3. Bunny Maniac की कीमत 899 डायमंड्स है, जिसे डेली स्पेशल स्टोर में 449 डायमंड्स में खरीदा जा सकता है।

4. Hiphop Gaze Bundle की कीमत 899 डायमंड्स है, जो कि डेली स्पेशल स्टोर के जरिए आधी कीमत 449 डायमंड्स में मिल रहा है।

5. Parachute- Sunny Cornfield की कीमत 99 डायमंड्स है, जिसे आप आज 49 डायमंड्स में पा सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

6. Storm Surge (Kingfisher + M24) Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जो कि आज 20 डायमंड्स में मिलेगा।