Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jun 04, 2025, 03:51 PM (IST)
Free Fire Max Daily Special: फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल स्टोर सेक्शन अपडेट हो गया है। आज इस स्टोर से आप स्टाइलिश Essential Explorer Bundle Female को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। सिर्फ बंडल ही नहीं बल्कि आज डेली स्पेशल स्टोर में Volcanic Fury Gloo Wall Skin भी मिल रही है। अगर आप फ्री फायर मैक्स गेम खेलना पसंद करते हैं और अपने लिए नए-नए इन-गेम आइटम्स खरीदना पसंद करते हैं, तो डेली स्पेशल स्टोर आपके लिए ही है। और पढें: Free Fire Max में Party Dance Emote अनलॉक करने का सुनहरा मौका, Daily Special से आधी कीमत में करें अपने नाम
Free Fire Max के Daily Special स्टोर की खासियत की बात करें, तो इस स्टोर में मिलने वाले सभी इन-गेम आइटम्स पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलता है। ऐसे में आप उन आइटम्स को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। जैसे कि हमने बताया आज इस स्टोर के जरिए प्लेयर्स Essential Explorer Bundle और Volcanic Fury Gloo Wall Skin को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। यहां देखें आज मिलने वाले अन्य आइटम्स की लिस्ट। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए गुड न्यूज, आधे डायमंड में मिल रहा Airspeed Ace Bundle
1. Ruins Colossus की कीमत 299 डायमंड्स है, जिसे आप Daily Special स्टोर के जरिए 149 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा MC Funk बंडल, Daily Special दे रहा मौका
2. BP S9 Token Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जो कि आज 20 डायमंड्स में आपको मिल जाएगा।
3. Midnight Oni (Head) की कीमत 499 डायमंड्स है, जिसे आप आज 249 डायमंड्स में पा सकते हैं।
4. Essential Explorer Bundle Female की कीमत 899 डायमंड्स है, जो कि आज 449 डायमंड्स में मिलेगा।
5. Phantom Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जो आज 20 डायमंड्स में मिल रहा है।
6. Volcanic Fury Gloo Wall Skin की कीमत 399 डायमंड्स है, जिसे 199 डायमंड्स में पाया जा सकता है।