Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Oct 01, 2024, 05:42 PM (IST)
Free Fire Max में Blast ‘n’ Shrug ग्रेनेड और Hello इमोट जैसे आइटम्स पाने का मौका मिल रहा है। आज के लिए फ्री फायर मैक्स डेली स्पेशल स्टोर अपडेट हो गया है। आज के आइटम्स की लिस्ट में कई दिलचस्प और काम के आइटम्स को शामिल किया गया है। गेम में अक्सर प्लेयर अपने काम की चीजों पर डायमंड्स खर्च करना पसंद करते हैं। हालांकि, इमोट्स, गन स्किन व ग्रेनेड स्किन्स ऐसे आइट्मस हैं, जो कि गेम में ज्यादा जरूरी नहीं होते, लेकिन इन आइटम्स के जरिए आपको गेम में एक अलग और आकर्षित पहचान मिलती है। आज के डेली स्पेशल आइटम्स की लिस्ट में ऐसे ही आइटम्स शामिल हैं। खास बात यह है कि इन आइटम्स पर आपको अपने ज्यादा डायमंड्स भी नहीं लगाने पड़ेंगे। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Free Fire Max में Daily special स्टोर काफी पॉपुलर है। इस स्टोर में मिलने वाले आइटम्स को आप डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। आम दिनों में इन आइटम्स की जितनी कीमत होती है, उन्हें आप इस स्टोर के जरिए कम कीमत में खरीद सकते हैं। डेली स्पेशल स्टोर हर आइटम पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट देता है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
गेम में कई ऐसे आइटम्स शामिल होते हैं, जो गेम में जीतने के लिए तो जरूरी नहीं होते हैं लेकिन उन आइटम्स के जरिए आपकी गेम में एक अलग और आकर्षित पहचान बनती है। ऐसे आइटम्स को प्लेयर्स या तो फ्री में पा सकते हैं या फिर डिस्काउंट में। डेली स्पेशल स्टोर ऐसे ही प्लेयर्स की जरूरत है। यहां देखें आज इस स्टोर में क्या-क्या आइटम्स मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
1. Blast ‘n’ Shrug Grenade की कीमत 299 डायमंड्स है, लेकिन इसे आज डेली स्पेशल स्टोर के जरिए 149 डायमंड्स में पा सकेंगे।
2. AN94- Evil Howler Timeline Token की कीमत 10 डायमंड्स है, जिसे आप 5 डायमंड्स में पा सकते हैं।
3. Trendy Clubber Bundle की कीमत 899 डायमंड्स है, जिसे आप आज 449 डायमंड्स में ले सकेंगे।
4. White Rose Blossom की कीमत 599 डायमड्स है, जिसे आप 299 डायमंड्स में पा सकते हैं।
5. Fierce Demilord (Thompson + Woodpecker ) Weapon Loot crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप 20 डायमंड्स में पा सकेंगे।
6. Hello Emote की कीमत 199 डायमंड्स है, जिसे आप 99 डायमंड्स में ले सकते हैं।