Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited by Ajay Verma |Published: Dec 25, 2024, 09:51 AM (IST)
Free Fire Max गेमर्स के लिए नया इवेंट आ गया है। यह Faded Wheel Event है, जिसमें अल्ट्रा प्रीमियम Frosty Fox बंडल मिल रहा है। इसका इस्तेमाल करके गेम में अपने कैरेक्टर को स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है। इसके अलावा, इवेंट में व्हीकल स्किन, पेट फूड, क्यूब फ्रैगमेंट, बैकपैक और ग्लू वॉल स्किन जैसे आइटम पाने का भी मौका मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
फ्री फायर मैक्स का फेडेड व्हील इवेंट प्लेयर्स के लिए अगले 6 दिन तक लाइव रहेगा। इस बीच स्पिन करके Frosty Fox सहित Cube Fragment, Motorbike-Aurora Ride, Party Animal Weapon Loot Crate, Pet Food जैसे आइटम हासिल किए जा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
गेमिंग आर्टिकल में ऊपर बताए गए रिवॉर्ड्स को क्लेम करने का तरीका बताने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेडेड व्हील एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें एक बार स्पिन करने पर एक रिवॉर्ड मिलता है। यह इनाम आपके लक पर निर्भर करता है कि आपको क्या मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू
इवेंट में स्पिन करने के लिए आपको सबसे पहले दो आइटम को चुनना होगा, जिन्हें आप पाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद आपको स्क्रीन पर स्पिन करने का बटन दिखाई देगा। 9 डायमंड खर्च करके आप स्पिन कर सकेंगे। अगर आप कई बार स्पिन करना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा डायमंड खर्च करने पड़ेंगे।