comscore

Garena Free Fire MAX Hacks: शुरुआती फाइट्स जीतने के लिए ध्यान रखें ये खास बातें

Garena Free Fire MAX Hacks: प्लेयर्स को शुरुआती फाइट जीतने के लिए कई बातों का ध्यान रखना होगा। वे यहां बताई गईं टिप्स का यूज करके आसानी से फाइट जीत सकते हैं।

Edited by Mona Dixit |Published: Dec 24, 2024, 12:26 PM (IST)

Garena Free Fire MAX Hacks: गरेना फ्री फायर मैक्स में प्लेयर्स जल्द जीत हासिल करना चाहते हैं। हालांकि, यह कोशिश उन्हें दुश्मनों का शिकार भी बना सकती है। इस कारण गेमर्स को कई बातों का खास ध्यान रखना होगा। शुरुआती फाइट्स जीतने के लिए गेमर्स को अच्छा परफॉर्मेंस करना होगा। शुरुआती फाइट में जीतना मुश्किल होता है, क्योंकि बहुत सारे प्लेयर्स एक ही जगह होते हैं। हालांकि, गेमर्स 3 तरीकों से शुरुआती फाइट्स जीत सकते हैं। आइये, जानें डिटेल। news और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Garena Free Fire MAX में ऐसे जीतें शुरुआती फाइट्स

सही लैंडिंग है जरूरी

फ्री फायर मैक्स में शुरुआत में किल हासिल करने के लिए गेमर्स को अपनी लैंडिंग पर खास ध्यान रखना होगा। उन्हें परफेक्ट लैंडिंग करनी होगी। इससे आपको अच्छी लूट मिलेगी। अच्छी लूट में गेमर्स को वेपन मिलेंगे, जिनका यूज करके वे दुश्मनों को आसानी से मार पाएंगे। इस कारण गेमर्स को सही और तेजी से लैंड करना चाहिए। news और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

एक जगह पर ज्यादा समय तक नहीं रहें

प्लेयर्स को शुरुआती फाइट जीतने के लिए लगातार जगह बदलते रहना चाहिए। उन्हें ज्यादा समय तक एक जगह पर नहीं रहना चाहिए। एक दुश्मन का खात्मा करने के बाद जगह बदल लें। इससे अन्य दुश्मनों को आपकी जगह का पता नहीं लगेगा। इससे आपको ज्यादा समय तक सर्वाइव करने में काफी मदद मिलेगी। news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

अच्छी लूट पर अपनी नजर रखें

गेमर्स को अच्छी लूट पाने पर अपनी नजर रखनी चाहिए। लूट में वेपन के साथ-साथ मेड किट भी मिलती है। अच्छी लूट पाकर आप सीधा फाइट में उतर सकते हैं। सिर्फ एक गन लेकर फाइट में उतरने से बचें। पर्याप्त लूट हासिल करने के बाद ही फाइट में उतरें। इस तरह आप शुरुआती फाइट में जीत हासिल कर पाएंगे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

गेमर्स को इन सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए। प्लेयर्स तब ही आसानी से रैंक बढ़ा सकते हैं और गेम में आगे बढ़ सकते हैं।