Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 12, 2024, 11:13 AM (IST)
Free Fire MAX में Diwali Flash Sale शुरू हो गई है। यह सेल तीन दिनों के लिए लाइव रहेगी। इसमें गेमर्स को अपने पसंदीदा आइटम डिस्काउंट के साथ मिलेंगे। हर छह घंटे में आइटम की लिस्ट बदल जाएगी। इस कारण गेमर्स के पास छह घंटे के भीतर डिस्काउंट में मिल रहे आइटम को खरीदना होगा। अगर लिस्ट में आपके पसंदीदा आइटम नहीं है तो आपको छह घंटे का इंतजार करना होगा। छह घंटे बाद नए आइटम्स की लिस्ट जारी हो जाएगी। आइये, जानें अभी किस आइटम पर मिल रहा कितना डिस्काउंट। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Free Fire MAX Diwali Flash Sale 11 अक्टूबर, 2024 को लाइव हो गई है। यह सेल 13 अक्टूबर, 2024 तक चलेगी। हर छह घंटे में नए आइटम को अलग डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया जाएगा। दिन की पहली लिस्ट 10 बजे सुबह आएगी। उसके बाद आइटम 4 बजे रिफ्रेश होंगे। इसके बाद तीसरी लिस्ट रात 10 बजे लाइव होगी। चौथी लिस्ट सुबह 4 बजे रिफ्रेश होगी। अभी मिल रहे आइटम और डिस्काउंट की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट