Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 10, 2025, 08:43 AM (IST)
Free Fire Max में गेमर्स के लिए नया Faded Wheel इवेंट आ गया है। यह Meteor Punch Fist है। इसमें प्रमुख रिवॉर्ड के रूप में स्पेशल एनिमेशन इफेक्ट दिया जा रहा है। इसके साथ ही इवेंट से प्रीमियम वेपन लूट क्रेट, बाइक स्किन, पेट फूड और बैकपैक जैसे आइटम्स पाने का भी चांस मिल रहा है। यदि आप इन सभी आइटम को पाना चाहते हैं, तो हम इस आर्टिकल में आपको इवेंट से ईनाम पाने का तरीका बताएंगे। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स का फेडेड व्हील इवेंट को आज लाइव किया गया है, जो अगले 14 दिन तक जारी रहेगा। इस बीच गेमर्स इवेंट में स्पिन करके शानदार आइटम रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं। यह एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें मिलने वाला रिवॉर्ड आपकी किस्मत पर निर्भर करेगा। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
यहां बताए गए सभी रिवॉर्ड को पाने के लिए स्पिन करना होगा। इसके लिए डायमंड उपयोग करने होंगे। हालांकि, स्पिन करने से पहले आपको उन दो आइटम को चुनना होगा, जिन्हें आप पाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद वो आइटम रिवॉर्ड लिस्ट से हट जाएंगे।
अब आप 9 डायमंड खर्च करके स्पिन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस इवेंट में हर बार स्पिन करने पर डायमंड की संख्या बढ़ जाएगी और एक बार पाए गए रिवॉर्ड को दोबारा प्राप्त नहीं किया जा सकेगा।