Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 25, 2023, 02:08 PM (IST)
Free Fire MAX में नया Evo Vault इवेंट प्लेयर्स को फ्री में इवो गन स्किन समेत कई रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। यह इवेंट गेम में काफी समय के लिए लाइव है। इवेंट में स्किन के साथ-साथ क्रेट, टोकन और वाउचर्स भी दिए जा रहे हैं। गेमर्स को इसे पाने के लिए स्पिन करना होगा। स्पिन करने पर एक रेंडम रिवॉर्ड उन्हें मिलेगा। स्पिन करने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी की जरूरत होती है। इसके बावजूद यह इवेंट प्लेयर्स के लिए फायदेमंद है, क्योंकि स्पिन की कीमत इन-गेम स्टोर में मिल रहे आइटम्स की कीमत से काफी कम होती है। इसका मतलब है कि इवेंट प्लेयर्स को कम डायमंड खर्च करके रिवॉर्ड पाने का मौका दे रहा है। डिटेल के लिए आगे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
Free Fire MAX Evo Vault इवेंट 18 अगस्त, 2023 से ही शुरू हो गया था। यह 29 सितंबर, 2023 तक चलेगा। इस इवेंट में चार इवो स्किन मिल रही है। बता दें कि इवेंट में एक स्पिन करने के लिए 20 डायमंड खर्च करने होंगे। वहीं, 10 स्पिन के पैक की कीमत 180 डायमंड है। इवेंट के प्राइज पूल की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 50 स्पिन पर एक गांरटी इवो स्किन मिलेगी। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
गेम में इसके अलावा और भी कई इवेंट चल रहे हैं। वे फ्री में बंडल समेत कई आइटम पा सकते हैं। इवेंट सीमित समय के लिए लाइव किए गए हैं।