Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 24, 2025, 11:40 AM (IST)
Free Fire Max में Daily Special अपडेट हो गया है। इस स्पेशल स्टोर में आज (24 May 2025) शानदार इमोट, बंडल और स्काईबोर्ड मिल रहा है। इसके साथ BP S7 टोकन क्रेट और फाइटिंग आउटफिट मिल रही है। इन सभी आइटम को आधे डायमंड में खरीदा जा सकता है। इनसे आप अपने कैरेक्टर को बेहतर लुक प्रदान कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
Free Fire Max के डेली स्पेशल सेक्शन को स्पेशली गेमर्स के लिए लाया गया है। यहां मिलने वाले गेमिंग आइटम पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है, जिससे इनकी कीमत आधी हो जाती है। इसका मतलब है कि इस स्टोर से किसी भी गेमिंग आइटम को हाफ रेट पर खरीदा जा सकता है। इससे गेमर्स की डायमंड की बचत होती है और उन्हें सस्ते में प्रीमियम और एक्सक्लूसिव आइटम मिलते हैं। चलिए जानते हैं डेली स्पेशल में आज मिलने वाले आइटम और उनकी कीमत… और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन
डेली स्पेशल से गेमिंग आइटम खरीदने के लिए नीचे स्टेप बताए गए हैं : और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
2. स्टोर सेक्शन में चले जाएं।
3. यहां आपको Daily Special का टैब नजर आएगा, उस पर क्लिक करें।
4. आपकी स्क्रीन पर डेली स्पेशल सेक्शन दिखाई देगा।
5. अब आप स्क्रीन पर दिखने वाले आइटम्स में से किसी एक पर टैप करके खरीद सकते हैं।
आपको अंत में बताते चलें कि फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल सेक्शन केवल 24 घंटे के लिए लाइव रहता है। समय पूरा होने के बाद अपने आप अपडेट हो जाता है। इसके साथ ही सेक्शन में मिलने वाले गेमिंग आइटम भी बदल जाते हैं।