Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Apr 23, 2024, 04:56 PM (IST)
Free Fire MAX में इन-गेम करेंसी डायमंड प्लेयर्स के लिए काफी जरूरी होते हैं। गेमर्स हमेशा डायमंड पाने की तलाश में रहते हैं। गेमर्स के लिए लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena फ्री फायर मैक्स में समय-समय पर टॉप-अप इवेंट लाता रहता है। इन इवेंट के जरिए गेमर्स सस्ते में डायमंड खरीदने के साथ-साथ रिवॉर्ड के तौर पर ढेरों आइटम पा सकते हैं। गेम में एक नया Aqua Top-Up इवेंट चल रहा है। इसमें फ्री katana और Deep Aqua बंडल जैसे आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहा हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
फ्री फायर मैक्स में Aqua Top-Up इवेंट 19 अप्रैल, 2024 को शुरू हो चुका है। यह गेम में 19 मई, 2024 तक लाइव रहेगा। इसमें गेमर्स को कई रिवॉर्ड पाने का मौका दे रहा है। गेमर्स को स्पेसिफिक नंबर में डायमंड खरीदने पर अलग-अलग रिवॉर्ड मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
इस तरह आप एक-एक करके रिवॉर्ड में मिल रहे आइटम पा सकेंगे। डायमंड खरीदने के लिए स्क्रीन पर ऊपर आ रहे डायमंड बटन पर क्लिक करें। यहां डायमंड के कई पैक उपलब्ध होंगे। आप अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार, पैक खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim