comscore

Free Fire MAX में की यह गलती पड़ेगी भारी, परमानेंट बैन होगा अकाउंट

Free Fire MAX में की गई छोटी सी गलती प्लेयर्स पर भारी पड़ सकता है। उनका अकाउंट परमानेंट बैन हो सकता है। साथ ही, उनके स्मार्टफोन में वायरस भी आ सकता है।

Published By: Harshit Harsh | Published: Oct 22, 2023, 10:21 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • फ्री फायर मैक्स की गलती प्लेयर्स पर भारी पड़ सकता है।
  • उनका अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो सकता है।
  • यूजर्स के डिवाइस में भी मेलवेयर यानी वायरस आ सकते हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Garena ने हाल ही में Free Fire MAX के लिए OB42 एडवांस सर्वर अपडेट रोल आउट किया है। इस अपडेट के साथ यूजर्स को गेम में कई तरह के रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं। कई प्लेयर्स इन-गेम करेंसी यानी डायमंड्स के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करना उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। गरेना ने बताया कि गेम में किसी भी थर्ड पार्टी ऐप के जरिए गेम को मोडिफाई करना पॉलिसी का उल्लंघन है। ऐसा करने से प्लेयर्स का अकाउंट परमानेंट बैन हो सकता है। इन दिनों कई प्लेयर्स Diamond हैक 99999 के जरिए गेम में इन-गेम करेंसी यानी डायमंड पाने की कोशिश कर रहे हैं। news और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips

Diamon Hack 99999 की वजह से होगी दिक्कतें

डायमंड हैक 99999 की वजह से नीचे दिए गए दुष्प्रभाव हो सकते हैं।
– यूजर्स की गेम में एंट्री बैन हो सकती है।
– उनके अकाउंट्स परमानेंट बैन हो सकते हैं।
– यूजर्स का डिवाइस भी प्रभावित हो सकता है।
– उनके फोन में मेलवेयर यानी वायरस भी आ सकता है। news और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

प्लेयर्स को यह समझना चाहिए कि इस तरह का थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है। इन सॉफ्टवेयर्स की वजह से गेम की पॉलिसी ब्रेक होती है और अकाउंट बैन होने के साथ-साथ यूजर्स के डिवाइस भी प्रभावित हो सकते हैं। news और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

इन तरीकों से पा सकते हैं डायमंड्स

अगर, आप भी Free Fire MAX में फ्री डायमंड्स प्राप्त करना चाहते हैं तो आप कुछ सही तरीकों से इसे पा सकते हैं। जैसे कि
– इन-गेम इवेंट्स और चैलेंज को पूरा करने पर रिवॉर्ड मिलेगा।
– डायमंड्स को रीयल मनी के जरिए खरीद सकते हैं।
– क्लैन ज्वॉइन करके इवेंट में भाग लेकर भी डायमंड्स प्राप्त कर सकते हैं।
– गूगल प्ले सर्वे में भाग लेकर भी रिवॉर्ड्स प्राप्त कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Free Fire डायमंड हैक्स एक तरह का थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर है, जो यूजर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड देने का दावा करता है। हालांकि, इस तरह का हैक किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं है और गेम की पॉलिसी के विरूद्ध है। इसके अलावा यूजर्स के स्मार्टफोन के खराब होने का भी खतरा रहता है।