Written By Harshit Harsh
Published By: Harshit Harsh | Published: Oct 16, 2023, 09:33 PM (IST)
Free Fire India की लॉन्च को लेकर एक नया अपडेट आया है। गरेना के इस बैटल रॉयल की लॉन्चिंग का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फ्री फायर के बैन होने के करीब डेढ़ साल बाद गरेना ने नए नाम से गेम लॉन्च करने की घोषणा की थी। इस गेम को 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन गेम डेवलपर ने इसकी लॉन्चिंग कुछ सप्ताह के लिए बढ़ा दी थी। इसके बाद से गेम डेवलपर की तरफ से अपकमिंग बैटल रॉयल गेम को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है। ऐसे में प्लेयर्स और फैन्स असमंजस में हैं कि गेम लॉन्च किया जाएगा या नहीं? हालांकि, गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोग गेम की लॉन्चिंग कंफर्म बता रहे हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 13 March 2026: आज मुफ्त में पाएं गन स्किन गोल्ड इमोट्स जैसे शानदार आइटम, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर इंडिया के बारे में आई नई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इस गेम को 1 नवंबर 2023 को लॉन्च किया जाएगा और यह 10 नवंबर से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा। फ्री फायर को 14 फरवरी 2022 को भारत में बैन किया गया था, लेकिन इसका मैक्स वर्जन Android यूजर्स के लिए खेलने के लिए उपलब्ध है। गेम बैन होने के डेढ़ साल बाद 31 अगस्त को गरेना ने इसे नए नाम Free Fire India के साथ लॉन्च करने की घोषणा की थी। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE
इसके लिए गेम में कई तरह के तकनीकी बदलाव की घोषणा की गई। यही नहीं, गेम के लिए स्पोर्ट्स जगत के बड़े नाम जैसे कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी, टेनिस स्टार साइना नेहवाल के साथ टीजर जारी किया गया। Free Fire India के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से गेम में किए जाने वाले अहम बदलाव की भी घोषणा की गई। और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल
इसमें नए पैरेंटल कंट्रोल, प्ले टाइम लिमिट, इंडिया एक्सक्लूसिव फीचर्स आदि मिलेंगे। PUBG Mobile के भारतीय वर्जन BGMI की तरह ही इसके इंडियन वर्जन में भी इंडिया एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे, जो केवल भारतीय यूजर्स ही इस्तेमाल कर पाएंगे। फ्री फायर इंडिया के लिए अब तक 40 मिलियन यानी 4 करोड़ से भी ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। फ्री फायर इंडिया गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन फिलहाल Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है।