Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 15, 2024, 11:47 AM (IST)
Free Fire MAX में लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena गेमर्स को 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर कई कॉस्मेटिक आइटम पाने का मौका देता है। गेम के इन-गेम स्टोर के तहत एक डेली स्पेशल सेक्शन मिलता है। इसमें हर रोज कई कॉस्मेटिक आइटम की लिस्ट आती है, जिन पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट होता है। गेमर्स इस सेक्शन के जरिए हर रोज नए-नए आइटम को बेहद कम में खरीद सकते हैं। आज गेमर्स को बंडल और बहुत कुछ मिल रहा है। आइये, इन्हें पाने का तरीका जानते हैं। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
प्लेयर्स के पास 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ आइटम खरीदने के लिए एक दिन का मौका होता है। एक दिन के बाद आइटम की लिस्ट और उन पर मिल रहा डिस्काउंट ऑफर बदल जाता है। इस कारण प्लेयर्स को समय रहते ही आइटम खरीद लेने चाहिए। आज यानी 15 नवंबर, 2024 की डेली स्पेशल लिस्ट में प्लेयर्स को 5 डायमंड में भी आइटम मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
इस तरह आप कई आइटम्स को सस्ते में खरीद सकते हैं। ये गेम को मेजदार बनाने के साथ-साथ जीतन में भी आपकी मदद करेंगे। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू