Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 21, 2023, 12:05 PM (IST)
Free Fire MAX में दो तरह की इन-गेम करेंसी मिलती है, जिन्हें डायमंड और गोल्ड कॉइन के नाम से जाना जाता है। कॉस्मेटिक आइटम पाने के लिए इन-गेम करेंसी की जरूरत होती है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स का डेवलपर Garena गेम में नए-नए इवेंट लाता रहता है। इनमें प्लेयर्स को एक से एक अच्छे आइटम सकते हैं। गेम में हाल में एक नया इवेंट आया है। इसके जरिए प्लेयर्स को फ्री में गोल्ड कॉइन पाने का मौका मिल रहा है। हालांकि, इसके लिए उन्हें कुछ टास्क पूरे करने होंगे। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू
Free Fire MAX में इस समय Ghost Criminal कैलेंडर लाइव है। इसके तहत कई तरह के इवेंट लिस्ट किए गए हैं। 17 नवंबर, 2023 से एक नया इवेंट Daily Gold Drop इवेंट गेम में जोड़ा गया है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें प्लेयर्स को गोल्ड पाने का मौका मिल रहा है। हालांकि, इसके लिए उन्हें डेली मिशन करने होंगे। यह 30 नवंबर, 2023 तक गेम में लाइव रहेगा। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
इस इवेंट के जरिए गोल्ड कॉइन पाना काफी आसान है। प्लेयर्स बहुत आसान से टास्क पूरे करने होंगे। ऐसा कर वे फ्री में गोल्ड कॉइन पा सकते हैं। हर मिशन पर अलग-अलग संख्या में गोल्ड कॉइन दिए जाएंगे। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
इसका मतलब है कि प्लेयर्स बैटल रॉयल, क्लैश स्क्वाड और लोन वुल्फ मोड में कुल 8 मैच खेलकर फ्री में 1000 गोल्ड कॉइन अपने फ्री फायर मैक्स अकाउंट में पा सकते हैं।