Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 21, 2023, 10:07 AM (IST)
Garena Free Fire MAX में कई ऑटोमेटिक आइटम मिलते हैं। ग्लू वॉल स्किन भी उनमें से एक है। इसे प्लेयर्स काफी पसंद करते हैं। इनका यूज खुद को बचाने के लिए करते हैं। साथ ही, ग्लू वॉल की मदद से प्लेयर्स अपने दुश्मनों को आसानी से हरा भी सकते हैं। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में कई ग्लू वॉल स्किन्स उपलब्ध हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
डेवलपर गरेना समय-समय स्टोर में लिजेंड्री और रेयर स्किन्स जोड़ता रहता है। नए-नए इवेंट के साथ विभिन्न एनिमेशन वाली ग्लू वॉल स्किन भी गेम में जुड़ती रहती हैं। इनका एनिमेशन प्लेयर्स को अपनी ओर खींचता है। आज हम यहां गेम में अभी तक जुड़ी अनोखे एनिमेशन वाली तीन बेस्ट ग्लू वॉल स्किन्स बताने वाले हैं। आइये, इनके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
Stormbringer स्किन बेहतरीन एनिमेशन वाली प्लेयर्स की पसंदीदा ग्लू वॉल स्किन में से एक है। Garena ने इसे Azure Dragon टॉप-अप इवेंट के साथ गेम में पेश किया था। प्लेयर्स 500 डायमंड खरीदकर इसके लिए क्लेम कर सकते थे। इस ग्लू वॉल स्किन में ग्रीन और गोल्ड कलर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
फ्री फायर मैक्स की बेस्ट ग्लू वॉल स्किन की लिस्ट में Aurora Core का नाम भी शामिल है। गेम में इवेंट्स के जरिए कई रेयर स्किन आती रहती हैं। फरवरी, 2022 में Squad Beatz टॉप-अप इवेंट में गरेना एक खास Aurora Core गेम में पेश की थी। इसे प्लेयर्स द्वारा काफी पसंद किया। Aurora Core ग्लू वॉल स्किन पर्पल, गोल्ड और ब्लू कलर कलर से बनी है। इसे 300 डायमंड खरीने पर रिवॉर्ड के रूप में दिया जा रहा है।
FreeFire MAX की बेस्ट एनिमेशन वाली ग्लू वॉल स्किन की लिस्ट में आखिरी नाम Cobra Strike स्किन का है। गेम में इसे खास त्यौहारों पर लाया जाता है। स्किन को फरवरी, 2023 में गेम में लाया गया था। यह कोबरा सीरीज के तहत आई थी। इसके साथ गेम में प्रसिद्ध कोबोर बंडल भी ऐड हुआ था। यह ग्लू वॉल स्किन लाल और काले कलर से बनी है। इसका एनिमेशन प्लेयर्स को काफी पसंद आता है। इसके अलावा भी गेम में कई तरह की स्किन्स आई हैं।