Written By Mona Dixit
Written By Mona Dixit
Edited by Mona Dixit |Published: Sep 11, 2024, 11:19 AM (IST)
Free Fire MAX खेलने का मजा और भी दोगुना हो जाता है, जब आप अपने दोस्तों के गेम खेलते हैं। दोस्तों के साथ प्राइवेट रूम बनाकर गेम खेलने के लिए Room Card की जरूरत होती है। गेमर्स आमतौर पर Diamonds के जरिए इसे खरीदते हैं। हालांकि, इस समय प्लेयर्स को फ्री में रूम कार्ड पाने का मौका मिल रहा है। खास बात तो यह है कि गेमर्स हर रोज एक रूम कार्ड पा सकते हैं। साथ ही, उन्हें यह पाने के लिए कोई टास्क या मिशन भी नहीं करना है। वे बस सीधा गेम ओपन करके इसके लिए क्लेम कर सकते हैं। आइये, जानते हैं कैसे। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
फ्री फायर मैक्स में इस समय एक खास इवेंट चल रहा है। यह इवेंट पहले कई समय से गेम में लाइव था। अब इसको आगे बढ़ा दिया गया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में फ्री रूम कार्ड पाने का मौका 4 अक्टूबर, 2024 तक है। गेमर्स 12 घंटे के लिए रूम कार्ड पा सकते हैं। उन्हें हर दिन एक नया रूम कार्ड मिलेगा, जो 12 घंटे तक के लिए वैलिड होगा। इसे पाने के लिए प्लेयर्स को कोई टास्क भी पूरा नहीं करना है। वे 4 अक्टूबर, 2024 तक हर रोज बस गेम ओपन करके रूम कार्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
गेमर्स के लिए यह काफी अच्छा मौका है। इससे वे अपने गेम को और भी मजेदार बना सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim