Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 11, 2024, 09:50 AM (IST)
Free Fire Max खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। गेम में नया लक रॉयल इवेंट AWM X M4A1 Ring लाइव हुआ है, जिसमें शानदार स्किन पाने का मौका मिल रहा है। इनसे न केवल वेपन की ताकत बढ़ेगी बल्कि जीतने की संभावना भी बहुत अधिक बढ़ जाएगी। इसके अलावा, इवेंट में रिवॉर्ड के तौर पर यूनिवर्सल रिंग टोकन भी मिलेंगे। इनके जरिए रिवॉर्ड्स को आसानी से रिडीम करके पाया जा सकेगा। आइये, नीचे जानते हैं फ्री फायर मैक्स के नए इवेंट की हर डिटेल। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
Free Fire Max का AWM X M4A1 Ring इवेंट अगले 13 दिन तक लाइव रहेगा। इसमें M4A1 Infernal Netherworld, Mossy Vinehorn, AWM Crimson Firehorn और M4A1 Sunrise Real गन स्किन रिवॉर्ड के तौर पर दी जा रही हैं। इन स्किन से वेपन्स की रेंज रेट ऑफ फायर और डैमेज बढ़ जाएगा, जिससे विरोधी को नॉक आउट करने में आसानी होगी। साथ ही, गेम में स्पेशल एलिमिनेशन नोटिफिकेशन देखने को मिलेगा। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
यह एक लक रॉयल इवेंट है। इससे रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा, जिसके लिए आपको 20 डायमंड खर्च करने होंगे। वहीं, 10+1 यानी 11 बार स्पिन करने के लिए 200 डायमंड लगेंगे। इसके अलावा, प्लेयर्स टोकन को एक्सचेंज करके भी गन स्किन पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
ऊपर बताई गई गन स्किन के अलावा खिलाड़ी टोकन से लैग-पॉकेट, वेपन लूट क्रेट और बॉनफायर जैसे आइटम्स भी पा सकते हैं।