Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 04, 2025, 01:20 PM (IST)
Free Fire MAX में एक नया इवेंट BR Rank Climb आ गया है। इस इवेंट को नए BR Season 44 के साथ लाया गया है। इसमें गेमर्स को Random Loadout Loot Crate और Armor Crate Play Card जैसे रिवॉर्ड मिल रहे हैं। गेमर्स नए सीजन में डाइव करके रिवॉर्ड पा सकते हैं। इस इवेंट में गेमर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च नहीं करने होंगे। प्लेयर्स बस आसान से टास्क पूरा करके इन आइटम्स को पा सकते हैं। यहां इवेंट के बारे में डिटेल में बताया गया है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Free Fire MAX BR Rank Climb इवेंट 1 मार्च, 2025 से शुरू हो गया है। यह इवेंट 8 मार्च, 2025 तक चलेगा। इस इवेंट में गेमर्स तीन रिवॉर्ड मिल रहे हैं। तीनों ही रिवॉर्ड के लिए प्लेयर्स को अलग-अलग टास्क पूरे करने होंगे, जो कि किसी भी प्लेयर्स के लिए काफी आसान हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
Random Loadout Loot Crate को पाने के लिए गेमर्स को BR Ranked में 10 बार खेलना होगा।
Armor Crate Play Card के लिए क्लेम करने के लिए गेमर्स तो BR Ranked में 20 बार खेलना होगा।
Pocket Market Play Card के लिए गेमर्स को BR Ranked में 35 बार खेलना होगा। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
इसके अलावा, फ्री फायर मैक्स में और भी कई इवेंट चल रहे हैं, जिनके जरिए गेमर्स एक से एक अच्छे कॉस्मेटिक आइटम रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं।