Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 25, 2024, 12:21 PM (IST)
Free Fire Max में Daily Special सेक्शन अपडेट हो गया है। आज Booyah Emote और Wavebreaker Kaze Bundle सस्ते में मिल रहा है। इन दोनों आइटम का इस्तेमाल करके आप खुद को अलग लुक और पहचान दे सकते हैं। बता दें कि डेली स्पेशल सेक्शन को खासतौर पर गेमर्स के लिए रोजाना अपडेट किया जाता है। इसमें गेमिंग आइटम आम स्टोर की तुलना में 50 प्रतिशत कम दाम में मिलते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
अगर आप ज्यादा डायमंड खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो यह स्टोर आपके काम आएगा। यहां से आप आधी कीमत में बंडल और इमोट जैसे आइटम खरीद सकते हैं। आइए यहां विस्तार से जानते हैं डेली स्पेशल सेक्शन में मिलने वाले आइटम की डिटेल। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
फ्री फायर मैक्स के डेली स्पेशल सेक्शन में Booyah इमोट 599 डायमंड की जगह 299 डायमंड में बिक रहा है। BP S13 Token Crate 40 डायमंड की बजाय 20 डायमंड में मिल रहा है। Wavebreaker Kaze Bundle को 599 डायमंड में खरीदा जा सकता है, जिसकी असल कीमत 1199 डायमंड है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
इस स्पेशल सेक्शन में Rosy Grin शूज 249 डायमंड की बजाय 124 डायमंड में मिल रहे हैं। वहीं, Backpack- Tweed Duffle और MP40 Sneaky Clown Loot Crate को क्रमश: 99 डायमंड और 20 डायमंड में गेमर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।
गेम डेवलपर गरेना (Garena) ने इस महीने की शुरुआत में फ्री फायर मैक्स गेमर्स के लिए OB47 अपडेट जारी किया था। इसके आने के बाद गेम में नए ग्राफिक्स, आइटम और थीम देखने को मिली। साथ ही, गेमप्ले में भी सुधार हुआ और नए वेपन देखने को मिले।