Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 12, 2025, 10:03 AM (IST)
Free Fire Max गेमर्स के लिए आज की खबर बेहद खास है। आज गेम में नया इवेंट लाइव हुआ है, जिसमें रेयर Broom Swoosh इमोट मिल रहा है। इसके साथ पेट फूड, आर्मर क्रेट, बैकपैक और वेपन लूट क्रेट जैसे आइटम भी मिल रहे हैं। इन सभी को बहुत कम डायमंड में अनलॉक किया जा सकता है। गरेना (Garena) का मानना है कि इवेंट को प्लेयर्स के लिए बनाया गया है। इससे उन्हें प्रीमियम आइटम क्लेम का अवसर मिलता है और डायमंड (Diamond) भी कम खर्च होते हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
Free Fire Max में नया फेडेड व्हील इवेंट आया है। इस खास इवेंट में Broom Swoosh इमोट के साथ-साथ Pet Food, Armor Crate, Backpack और Skyboard स्किन मिल रही है, जिन्हें आप स्पिन करके प्राप्त कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
Broom Swoosh Emote
Cube Fragment
FAMAS Metallic Weapon Loot Crate
Backpack-Haunting Night
Pet Food
Supply Crate
Skyboard-Soul Reader
Ice Blue Weapon Loot Crate
Armor Crate
Pumpkin Candle
फ्री फायर मैक्स के फेडेड व्हील इवेंट में स्पिन करके रिवॉर्ड जीते जा सकते हैं। हालांकि, स्पिन करने से पहले रिवॉर्ड लिस्ट में से उन दो प्रोडक्ट को चुनना होगा, जिन्हें आप क्लेम नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद वो आइटम लिस्ट से हट जाएंगे और आपको स्क्रीन पर स्पिन बटन दिखेगा, जिसके लिए आपको 9 डायमंड खर्च करने होंगे।
बता दें कि यह फ्री फायर मैक्स का लक रॉयल इवेंट है। इसमें मिलने वाले ईनाम गेमर की किस्मत पर निर्भर करते हैं। इससे लेटेस्ट व प्रीमियम आइटम पाने का पूरा मौका मिलता है।