Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 06, 2025, 09:33 AM (IST)
Free Fire Max में स्टाइल और पावर का तगड़ा लगाने Blazing Wheels इवेंट आ गया है। इस शानदार इवेंट में वेपन और व्हीकल स्किन मिल रही है, जिन्हें मुफ्त में क्लेम किया जा सकता है। इसके साथ बिना डायमंड के लक रॉयल वाउचर भी पाने का मौका मिल रहा है। गेम डेवलपर Garena का मानना है कि इस इवेंट का मकसद गेमर्स के अनुभव को बेहतर बनाना है। इससे उन्हें गेम में स्पीड और फाइट दोनों का मजा एक जगह मिलेगा। अगर आप स्किन और वाउचर पाना चाहते हैं, तो यह इवेंट आपके लिए है। हम आपको यहां गेमिंग इवेंट से जुड़ी पूरी डिटेल देंगे, जिससे आप ईनाम को आसानी से जीत पाएंगे। आइए जानते हैं… और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Free Fire Max का Blazing Wheels इवेंट बेहद खास है। यह एक मिशन बेस्ड इवेंट है। यानी कि इसमें मिलने वाले ईनाम को क्लेम करने के लिए टास्क को पूरा करना होगा। आपको बता दें कि यह गेमिंग इवेंट 12 नवंबर 2025 तक चलेगा। इसकी शुरुआत 5 नवंबर को हुई थी। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
Luck Royale Voucher
Lively Beast Weapon Loot Crate
PickUp Truck-Flame Streak
1. BR/CS रैंक्ड मैच में 15000 ट्रेवल करने पर लक रॉयल वाउचर दिया जा रहा है।
2. BR/CS रैंक्ड मैच में 30000 ट्रेवल करने पर वेपन लूट क्रेट मिल रही है, जिसे ओपन करके वेपन स्किन पाई जा सकती है।
3. BR/CS रैंक्ड मैच में 60000 ट्रेवल करने पर व्हीकल स्किन रिवॉर्ड के तौर पर दी जा रही है।